jamshedpur fc arrived to goa for super cup : जेएफसी की टीम पहुंची गोवा, आज से करेगी अभ्यास

Updated:
विज्ञापन
jamshedpur fc arrived to goa for super cup : जेएफसी की टीम पहुंची गोवा, आज से करेगी अभ्यास

जमशेदपुर. सुपर कप में हिस्सा लेने के लिए जमशेदपुर फुटबॉल की टीम गुरुवार को गोवा पहुंच गयी.

विज्ञापन

जमशेदपुर. सुपर कप में हिस्सा लेने के लिए जमशेदपुर फुटबॉल की टीम गुरुवार को गोवा पहुंच गयी. शुक्रवार से जमशेदपुर की टीम साउथ गोवा स्थित रइया बीबी ग्राउंड में अभ्यास करेगी. जमशेदपुर सुपर कप में अपने अभियान की शुरुआत 26 अक्तूबर को मेजबान गोवा के खिलाफ करेगा. वहीं, इससे पहले गुरुवार को गोवा रवाना होने से पहले जेएफसी के मुख्य कोच स्टीवन डायस ने कहा कि हमने टूर्नामेंट के लिए अच्छी तैयारी की है. हम सीजन की शुरुआत बेहतर ढंग से करना चाहते है. डायस ने कहा कि मदीह तलाल, मेसी बाउली, रोजेन बर्ग गैब्रियल जैसे नये खिलाड़ी को टीम में शामिल किया गया है. गोवा आने से पहले वह टीम के साथ अच्छी तरह से मिलजुल गये हैं. उनसे टीम को काफी उम्मीदें है. सुपर कप में जेएफसी अपना पहला मैच 26 को एफसी गोवा से, 29 को नॉर्थईस्ट यूनाइटेड से व एक नवंबर को इंटर काशी के खिलाफ खेलेगी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Nesar Ahamad

लेखक के बारे में

By Nesar Ahamad

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola