Jamshedpur News : मानगो के सभी घरों तक होगी पेय जलापूर्ति, तीन नये मोटर सेट खरीदने की मिली स्वीकृति

Jamshedpur News : झारखंड विधानसभा में विधायक सरयू राय द्वारा उठाये गये दो तारांकित सवालों का जवाब देते हुए पेयजल एवं स्वच्छता विभाग और नगर विकास विभाग ने महत्वपूर्ण घोषणाएं कीं.
झारखंड विधानसभा में सरयू राय के सवालों का मंत्री ने दिया जवाब, उच्च स्तरीय समिति का गठन
Jamshedpur News :
झारखंड विधानसभा में विधायक सरयू राय द्वारा उठाये गये दो तारांकित सवालों का जवाब देते हुए पेयजल एवं स्वच्छता विभाग और नगर विकास विभाग ने महत्वपूर्ण घोषणाएं कीं. विधायक सरयू राय ने पेयजल एवं स्वच्छता विभाग से सवाल पूछा था कि मानगो क्षेत्र की पेयजल परियोजना के इंटेक वेल, ट्रीटमेंट प्लांट और टंकियों में लगे अधिकांश मोटर पंप पिछले चार वर्षों से खराब हैं और यहां से अब तक कोई नया मोटर पंप नहीं खरीदा गया. उन्होंने विभाग से आग्रह किया था कि मानगो पेयजल परियोजना को पूरी क्षमता से चलाने के लिए नये मोटर पंप खरीदने की स्वीकृति दी जाये, ताकि सभी घरों तक पानी पहुंच सके. इस पर मंत्री योगेंद्र प्रसाद ने जवाब दिया कि विभाग ने 3 मार्च 2025 को तीन नये मोटर सेट खरीदने की स्वीकृति दी है, जिससे मानगो क्षेत्र में जलापूर्ति बेहतर होगी.उच्च स्तरीय समिति बीपीएल परिवारों की सही परिभाषा तय करेगी
विधायक राय ने दूसरा सवाल नगर विकास विभाग से पूछा था, जिसमें उन्होंने गरीबी रेखा से नीचे जीवनयापन करने वाले परिवारों के लिए जल कनेक्शन शुल्क में छूट को लेकर चिंता जतायी थी. उन्होंने बताया कि इन परिवारों को स्पष्ट रूप से परिभाषित नहीं किया गया है, जिससे उन्हें निःशुल्क जल कनेक्शन का लाभ नहीं मिल रहा है. इस पर सरकार ने एक उच्च स्तरीय समिति का गठन किया है, जो बीपीएल परिवारों की सही परिभाषा तय करेगी और जल कनेक्शन शुल्क की समीक्षा करेगी. समिति के सुझावों के आधार पर नियमों में संशोधन किये जायेंगे.इन फैसलों से मानगो क्षेत्र के निवासियों को जलापूर्ति में सुधार की उम्मीद है और गरीब परिवारों को जल कनेक्शन शुल्क में राहत मिल सकती है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




