Jamshedpur News : एमजीएम अस्पताल की पहली महिला अधीक्षक बनीं डाॅ शिखा रानी
Published by :Prabhat Khabar News Desk
Published at :21 Sep 2024 12:59 AM (IST)
विज्ञापन

Jamshedpur News : महात्मा गांधी मेमोरियल (एमजीएम) मेडिकल काॅलेज अस्पताल की नयी अधीक्षक डाॅ शिखा रानी को बनाया गया है. वह एमजीएम की पहली महिला चिकित्सक होंगी, जिन्हें अधीक्षक पद पर नियुक्त किया गया है.
विज्ञापन
Jamshedpur News :
महात्मा गांधी मेमोरियल (एमजीएम) मेडिकल काॅलेज अस्पताल की नयी अधीक्षक डाॅ शिखा रानी को बनाया गया है. वह एमजीएम की पहली महिला चिकित्सक होंगी, जिन्हें अधीक्षक पद पर नियुक्त किया गया है. सरकार के संयुक्त सचिव ललित मोहन शुक्ला के आदेश से इस संबंध में अधिसूचना जारी किया गया. डाॅ शिखा रानी शनिवार को अधीक्षक पद का प्रभार ग्रहण करेंगी. डाॅ शिखा वर्तमान में एमजीएम के महिला एवं प्रसूति रोग विभाग में प्राध्यापक पद पर तैनात थीं. एमजीएम अस्पताल अधीक्षक पद पर डाॅ रवींद्र कुमार के संदर्भ में कोई स्पष्ट आदेश जारी नहीं किया गया है. डाॅ शिखा रानी ने कहा कि उनकी पहली प्राथमिकता अस्पताल में मरीजों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने की होगी. जल्द ही सभी विभागाध्यक्ष चिकित्सकों के साथ बैठक बुलाकर प्लान तैयार किया जायेगा.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










