स्वर्णरेखा नदी में मिला किशोर का शव,पुलिस ने निकाला
Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 05 May 2024 11:13 PM
स्वर्णरेखा नदी में मिला किशोर का शव,पुलिस ने निकाला
-एक-दूसरे के थाना क्षेत्र में शव होने की बात कहकर घंटों उलझती रही मानगो व सीताराम डेरा थाने की पुलिस -नदी किनारे से पुलिस को मिला किशोर की साइकिल व कपड़ा फोटो- 5 मानगो 1,2 वरीय संवाददाता, जमशेदपुर स्वर्णरेखा नदी के बीच में झाड़ियों में फंसा एक किशोर का शव रविवार की देर शाम देखा गया. गौड़ बस्ती के लोगों ने इसकी सूचना पहले मानगो थाना को दी. सूचना मिलने के बाद मानगो पुलिस मौके पर पहुंची और शव का लोकेशन देख कर सीतारामडेरा पुलिस को फोन कर मामले की जानकारी दी. उसके बाद दोनों थाने की पुलिस शव को देखने के लिए मौके पर पहुंचे. लेकिन दोनों थाने की पुलिस शव को एक दूसरे के क्षेत्र में बताते रहे. थाना विवाद को लेकर करीब दो घंटे तक मामला चलता रहा. लेकिन किशोर के शव को बाहर निकालने के लिए पहल नहीं की गयी. फिर दोनों थाना के प्रभारी ने एक दूसरे से फोन पर बात की. उसके बाद मानगो थाना प्रभारी दल बल के साथ सीतारामडेरा पहुंचे और बस स्टैंड की ओर से नदी में उतरे. मानगो पुलिस ने काफी मशक्कत के बाद शव को पानी से बाहर निकाला. मानगो थाना प्रभारी ने बताया कि किशोर के शव का अब तक शिनाख्त नहीं हो पायी है. गौड़ बस्ती साई आश्रम के पास नदी किनारे से साइकिल और बच्चे का कपड़ा बरामद किया गया है. अंदेशा लगाया जा रहा है कि किशोर नहाने के लिए नदी में उतरा होगा, उसी दौरान वह नदी में डूब गया होगा. हालांकि किशोर के बारे में पुलिस पता लगा रही है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










