गोलमुरी में युवक की पिटाई, थाने में शिकायत के बाद दोनों पक्ष ने सुलह किया
Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 15 Apr 2024 9:20 PM
गोलमुरी : धर्म के नाम पर गाली देने का विरोध करने पर युवक की पिटाई
वरीय संवाददाता, जमशेदपुर गोलमुरी थानांतर्गत मेन रोड भूंजा दुकान के पास रविवार की रात कुछ युवकों ने मिल कर एक सिख युवक राजदीप सिंह की पिटाई कर दी. इस मामले में मनीफीट सोखी कॉलोनी निवासी राजदीप सिंह ने रामदेव बागान के रहने वाले प्रवीण दुबे उर्फ बाबू सिंह एवं तीन अज्ञात साथियों के खिलाफ लिखित शिकायत दर्ज करायी. जानकारी के अनुसार राजदीप शराब दुकान के पास से भूंजा खरीदने गया था. वहां नशे में धुत बाबू सिंह नामक व्यक्ति आने जाने वाले लोगों को गालियां दे रहा था. राजदीप के आने पर उसे भी अमर्यादित टिप्पणी कर दी. राजदीप ने जब विरोध किया तो आरोपी ने मारपीट करनी शुरू कर दी. घटना की जानकारी मिलने पर समाजसेवी मनोज मांझी गोलमुरी थाना पहुंचे और लिखित शिकायत करते हुए कार्रवाई की मांग की. मारपीट की जानकारी मिलने के बाद सिख समाज के कई युवक मौके पर पहुंचे और घायल राजदीप से मिले. इधर, बाद में पुलिस उपाधीक्षक सुधीर कुमार एवं थाना प्रभारी एसके मालवीय की मौजूदगी में सेंट्रल गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के हस्तक्षेप के बाद मामला सुलझा लिया गया. प्रवीण दुबे उर्फ बाबू सिंह ने की गयी गलती के लिए उपस्थित लोगों से माफी मांगी, इसके बाद दोनों पक्षों ने सुलह कर ली.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










