Jamshedpur basketball: जमशेदपुर बास्केटबॉल टीम के लिए 20-20 खिलाड़ी चयनित

Edited by NESAR AHAMAD
Updated:
विज्ञापन

जमशेदपुर. पाकुड़ में 4-7 जून तक 26वीं झारखंड स्टेट सब जूनियर बास्केटबॉल चैंपियनशिप का आयोजन किया जायेगा.

विज्ञापन

जमशेदपुर. पाकुड़ में 4-7 जून तक 26वीं झारखंड स्टेट सब जूनियर बास्केटबॉल चैंपियनशिप का आयोजन किया जायेगा. इस प्रतियोगिता में हिस्सा लेने के लिए जमशेदपुर टीम (बालक-बालिका) का सेलेक्शन ट्रायल शनिवार को केपीएस कदमा में आयोजित की गयी. इस में लगभग 80 खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया. सेलेक्शन ट्रायल के आधार पर 20 बालक व 20 बालिका का चयन प्रशिक्षण शिविर के लिए किया गया है. प्रशिक्षण शिविर के बाद जमशेदपुर की अंतिम टीम घोषित की जायेगी. ट्रायल का आयोजन अंतरराष्ट्रीय कोच जेपी सिंह के मार्गदर्शन में किया गया. मौके पर मुख्तार आलम, मो आरिफ आफताब, सुप्रिया करण, जलाल शेख, अजहर खान, शहबान-उल-हक, अमित, विशाल, दीपक, सुशांत, राहुल व अन्य लोग मौजूद थे.

विज्ञापन
NESAR AHAMAD

लेखक के बारे में

By NESAR AHAMAD

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola