Jamshedpur News : घायल सीएचओ का रांची के मेडिका अस्पताल में मौत, पति गिरफ्तार
Edited by RAJESH SINGH
Updated:
विज्ञापन
Jamshedpur News : एमजीएम थाना क्षेत्र के रुहीडीह स्थित आरोग्यम आयुष्मान मंदिर स्वास्थ्य केंद्र की स्वास्थ्य पदाधिकारी (सीएचओ) ज्योति कुमारी का बुधवार को रांची के मेडिका अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गयी.
विज्ञापन
18 अप्रैल को सिर पर कुदाल से किया गया था हमला
Jamshedpur News :
एमजीएम थाना क्षेत्र के रुहीडीह स्थित आरोग्यम आयुष्मान मंदिर स्वास्थ्य केंद्र की स्वास्थ्य पदाधिकारी (सीएचओ) ज्योति कुमारी का बुधवार को रांची के मेडिका अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गयी. पुलिस ने इस मामले में उसके कथित पति डॉ. विजय मोहन सिंह को गिरफ्तार कर लिया है. गिरफ्तार करने के बाद देर शाम पुलिस डॉ. विजय मोहन सिंह को लेकर एमजीएम थाना पहुंची. पुलिस डॉ. विजय मोहन सिंह से पूछताछ कर रही है. इस मामले में सीएचओ ज्योति कुमारी के भाई प्रेम प्रकाश महतो के बयान पर अज्ञात के खिलाफ हत्या की प्राथमिकी दर्ज की गयी है. मालूम हो कि गत 18 अप्रैल को एमजीएम थाना क्षेत्र के रुहीडीह स्थित आरोग्यम आयुष्मान मंदिर स्वास्थ्य केंद्र में स्वास्थ्य पदाधिकारी (सीएचओ) ज्योति कुमारी के सिर पर कुदाल से हमला किया गया था. जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गयी थी. इस मामले में वारदात के बाद से डॉ. विजय मोहन सिंह संदेह के घेरे में थे. पुलिस ने घटनास्थल से एक कुदाल बरामद की है.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










