जिले में सीएचओ व एएनएम को दी गयी कुष्ठ रोग से संबंधित जानकारी
Published by :Prabhat Khabar News Desk
Published at :21 Jun 2024 8:48 PM (IST)
विज्ञापन

पीबी के मरीजों को तीन हजार तथा एमबी के मरीजों को छह हजार दिया जायेगा
विज्ञापन
वरीय संवाददाता, जमशेदपुर
राष्ट्रीय कुष्ठ उन्मूलन कार्यक्रम के तहत शुक्रवार को जिला कुष्ठ विभाग द्वारा सिविल सर्जन कार्यालय सभागार में सीएचओ व सबल सेंटर-टाटा स्टील फाउंडेशन, साकची एएनएम के लिए एक प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया. सिविल सर्जन कार्यालय सभागार में आयोजित कार्यक्रम का उद्घाटन सिविल सर्जन डॉ जुझार मांझी व जिला कुष्ठ निवारण पदाधिकारी डॉ मृत्युंजय धाउड़िया ने संयुक्त रूप से किया. इस दौरान सिविल सर्जन ने कहा कि कुष्ठ रोग का जल्द से जल्द इलाज शुरू करने से इस रोग से होने वाले दिव्यांगता से बचा जा सकता है. इस कार्यक्रम में जिला कुष्ठ निवारण कार्यालय के श्री ऋषिकेश गिरि तथा डेमियन फाउंडेशन के दुर्योधन बागती का चिकित्सक राज कुमार मिश्रा, खगेन दास गुप्ता, दुर्योधन बागती उपस्थित थे.एएनएम को मिली कुष्ठ रोग के लक्षण व जांच की जानकारी
सिविल सर्जन के आदेशानुसार राष्ट्रीय कुष्ठ उन्मूलन कार्यक्रम के तहत शुक्रवार को सबल सेंटर टाटा स्टील फाउंडेशन, जमशेदपुर में पूरे जिले के एएनएम का प्रथम बैच को कुष्ठ रोग संबंधित प्रशिक्षण दिया गया. इस कार्यक्रम में प्रशिक्षक के रूप में उपस्थित जिला कुष्ठ परामर्शी, डॉक्टर राजीव लोचन महतो ने कुष्ठ रोग के लक्षण, प्रकार, उपचार तथा दिव्यांगता रोकथाम एवं चिकित्सीय पुनर्वास के बारे में जानकारी दी. उन्होंने बताया कि कुष्ठ रोग का जल्द पहचान कर इलाज कराने से दिव्यांगता से बचा जा सकता है. उन्होंने कहा कि आगामी 28 अगस्त 2024 से 13 सितंबर 2024 तक पूरे जिला में कुष्ठ रोगी खोज अभियान (एलसीडीसी) चलाया जायेगा. इसमें सहिया एवं एक पुरुष कार्यकर्ता का दल बनाकर घर-घर सघन कुष्ठ रोगी खोज अभियान चलाया जायेगा. उन्होंने बताया कि इस वित्तीय वर्ष एक अप्रैल 2024 से खोजे गये सभी नये कुष्ठ मरीजों को पौष्टिक आहार के लिए हर माह 500 के दर से निबंधन कि तिथि से भुगतान किया जायेगा. इसमें पीबी के मरीजों को तीन हजार तथा एमबी के मरीजों को छह हजार दिया जायेगा. चिकित्सा सहायक बिनोद कुमार तथा अमरेश कुमार मिश्र ने सेल्फ केयर के बारे में प्रकाश डाला. इस कार्यक्रम के अंत में सभी प्रतिभागियों को सर्टिफिकेट दिया गया. इस दौरान कई लोग उपस्थित थे.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




