लुधियाना, वैष्णो देवी जाने वाले के लिए खुशखबरी, झारखंड से चलने वाली इस ट्रेन का रोजाना हो सकता है परिचालन

Edited by Sameer Oraon
Updated:
विज्ञापन

सीनियर डीसीएम से बात करने के बाद निदेशक रघुवंश कुमार ने बताया कि मंडल रेल प्रबंधक द्वारा जम्मूतवी एक्सप्रेस को रोजाना करने की अनुशंसा महाप्रबंधक अर्चना जोशी को भेजी है

विज्ञापन

झारखंड के टाटा नगर स्टेशन से रोजाना जम्मूतवी एक्सप्रेस का परिचालमन हो सकता है. ऐसा हुआ तो अमृतसर, लुधियाना, वैष्णो देवी जाने वाले यात्रियों को बड़ी राहत मिलेगी. दरअसल कल जमशेदपुर में 21 सदस्यों के प्रतिनिधिमंडल ने टाटा नगर स्टेशन के निदेशक से मुलाकात की. जहां जम्मूतवी एक्सप्रेस को रोजाना चलाने की मांग रखी गयी.

सीनियर डीसीएम से बात करने के बाद निदेशक रघुवंश कुमार ने बताया कि मंडल रेल प्रबंधक द्वारा जम्मूतवी एक्सप्रेस को रोजाना करने की अनुशंसा महाप्रबंधक अर्चना जोशी को भेजी है. आपको बता दें कि अभी जम्मूतवी एक्सप्रेस का परिचालन सप्ताह में 3 दिन ही होता है. इससे वैष्णो देवी, लुधियाना जाने वाले यात्रियों को बेहद परेशानियों का सामना करना पड़ता है.

जलियावाला बाग एक्सप्रेस का फिर शुरू होगा परिचालन

टाटा नगर स्टेशन के निदेशक ने ये भी बताया कि ठंड और कुहासा की वजह से जालियांवाला बाग एक्सप्रेस को बंद किया गया है. जैसे ही मौसम में सुधार होता है इसे फिर शुरू कर दिया जायेगा. शैलेंद्र सिंह और भगवान सिंह ने बताया कि रेल अधिकारियों ने उन्हें आश्वस्त किया है कि हावड़ा से टाटानगर होते हुए लुधियाना तक एक नयी ट्रेन जल्द चालू होगी.

टाटा से बेंगलुरु के बीच 6 को चलेगी स्पेशल ट्रेन

जमशेदपुर. टाटा से बेंगलुरु के लिए विशेष ट्रेन 6 और 7 जनवरी को चलेगी. टाटा से सुबह 4.50 बजे खुलेगी और बेंगलुरु रात 8 बजे पहुंचेगी. इसका स्टॉपेज सीनी, चक्रधरपुर, गोइलकेरा, जराइकेला, राउरकेला, राजगांगपुर और झारसुगुड़ा में होगा.

विज्ञापन
Sameer Oraon

लेखक के बारे में

By Sameer Oraon

समीर उरांव, डिजिटल मीडिया में सीनियर जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर.कॉम में सीनियर कटेंट राइटर के पद पर हैं. झारखंड, लाइफ स्टाइल और स्पोर्ट्स जगत की खबरों के अनुभवी लेखक समीर को न्यूज वर्ल्ड में 5 साल से ज्यादा का वर्क एक्सपीरियंस है. वह खबरों की नब्ज पकड़कर आसान शब्दों में रीडर्स तक पहुंचाना बखूबी जानते हैं. साल 2019 में बतौर भारतीय जनसंचार संस्थान से पत्रकारिता करने के बाद उन्होंने हिंदी खबर चैनल में बतौर इंटर्न अपना करियर शुरू किया. इसके बाद समीर ने डेली हंट से होते हुए प्रभात खबर जा पहुंचे. जहां उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग और वैल्यू ऐडेड आर्टिकल्स लिखे, जो रीडर्स के लिए उपयोगी है. कई साल के अनुभव से समीर पाठकों की जिज्ञासाओं का ध्यान रखते हुए SEO-ऑप्टिमाइज्ड, डेटा ड्रिवन और मल्टीपल एंगल्स पर रीडर्स फर्स्ट अप्रोच राइटिंग कर रहे हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola