ePaper

दुनिया का दुर्गम युद्ध भारतीय फौज ने करगिल में लड़ा और जीता : एचपी सिंह

Updated at : 28 Jul 2024 10:19 PM (IST)
विज्ञापन
दुनिया का दुर्गम युद्ध भारतीय फौज ने करगिल में लड़ा और जीता : एचपी सिंह

पूर्व सैनिक सेवा परिषद जमशेदपुर के बैनर तले टेल्को राम मंदिर सभागार में करगिल विजय दिवस की सिल्वर जुबिली के मौके पर 579 युद्धवीर शहीदों को श्रद्धांजलि देते हुए उनके माता-पिता को नमन किया.

विज्ञापन

टेल्को में पूर्व सैनिक सेवा परिषद जमशेदपुर ने करगिल दिवस की सिल्वर जुबिली पर आयोजित किया समारोह

युद्धवीर व शहीदों के परिजनों का किया गया अभिनंदन

जमशेदपुर :

पूर्व सैनिक सेवा परिषद जमशेदपुर के बैनर तले टेल्को राम मंदिर सभागार में करगिल विजय दिवस की सिल्वर जुबिली के मौके पर 579 युद्धवीर शहीदों को श्रद्धांजलि देते हुए उनके माता-पिता को नमन किया. इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में वीर चक्र एवं विशिष्ट सेवा मेडल से सम्मानित अखिल भारतीय पूर्व सैनिक सेवा परिषद के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एयर वाइस मार्शल एचपी सिंह उपस्थित थे. अपने संबोधन में एचपी सिंह ने कहा करगिल के युद्ध में भारतीय सैनिकों ने जिस पराक्रम का परिचय दिया, उसका वर्णन शब्दों में नहीं किया जा सकता है. ऐसा दुर्गम युद्ध शायद ही इस दुनिया में लड़ा गया होगा. हमारे फौजियों के फौलादी इरादे एवं अचूक मार से पाकिस्तान मैदान छोड़ कर भागने को विवश हो गया. करगिल युद्ध हमारे देश की नयी पीढ़ी के लिए राष्ट्रप्रेम के मामले में प्रेरणाश्रोत है. इसके पूर्व श्री सिंह के साथ झारखंड प्रांतीय अध्यक्ष कर्नल अखौरी रंजन सिन्हा, मुख्य अतिथि स्टेशन हेडक्वार्टर के एडम कमांडेंट लेफ्टिनेंट कर्नल राजेश गुप्ता, जिला सैनिक कल्याण पदाधिकारी चाईबासा से कर्नल किशोर सिंह, जिप उपाध्यक्ष पंकज सिन्हा, भाजपा किसान मोर्चा के उपाध्यक्ष राजकुमार सिंह ,टाटा मोटर्स यूनियन के अध्यक्ष गुरमीत सिंह तोते, जीवराज संधू, शिवशंकर सिंह, भवानी शंकर गुप्ता, महावीर शर्मा, परमदीप सिंह, धनुर्धर त्रिपाठी, पूनम रेड्डी, चंद्रेश्वर खां ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्जवलित कर मां भारती और शहीदों की फोटो पर श्रद्धा सुमन अर्पित किये.

समारोह को परिषद के प्रांतीय अध्यक्ष कर्नल अखौरी रंजन, प्रदेश उपाध्यक्ष राजेश पांडे, प्रदेश संगठन मंत्री सिद्धनाथ सिंह, कर्नल किशोर सिंह, टाटा मोटर्स यूनियन के अध्यक्ष गुरमीत सिंह ने भी संबोधित किया. करगिल युद्ध नायक मानिक वारदा ने युद्ध के घटनाक्रम को बताया.

इन्हें किया गया सम्मानित

इस अवसर पर वीर नारी सीमा देवी, दुर्गावती देवी, मानिक वारदा, नवल किशोर पाठक, हरि सिंह सांडिल, दीपक कुमार शर्मा, राजीव कुमार सिंह, ओम प्रकाश कुमार, बिरजू कुरनार, विजय श्रीचंद प्रसाद, एनके गांगुली, उमेश शर्मा, शशि भूषण सिंह, अमरेंद्र कुमार, सत्येंद्र सिंह, बिनय यादव, जीतेंद्र सिंह, किशोर कुमार, गोपाल कुमार, सिद्धनाथ कुमार, वाइ गोविंद राव, पवन कुमार, मनोज कुमार, सुनील कुमार, पी शंकर को सम्मानित किया गया. आयोजन को सफल बनाने में अमरजीत सिंह राजा, राजीव कुमार, सुभाष, हरि सिंह राजपूत समेत 250 सदस्यों व राष्ट्रचेतना, अभ्युदय, नरेश मोहन स्मृति संस्थान, क्रीड़ा भारती, अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद, सैन्य मातृशक्ति, विहिप, जय हिंद क्लब, दुर्गा वाहिनी, सनातन उत्सव समिति, कोशिश, जोड़ी राइडर्स, वॉयस ऑफ ह्यूमैनिटी एवं अन्य नागरिक का सहयोग मिला.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola