Jamshedpur News : देह व्यापार और आत्महत्या के लिए प्रेरित करने के आरोप में होटल मैनेजर, युवती और दो युवक गये जेल

Edited by RAJESH SINGH
Updated:
विज्ञापन

Jamshedpur News : साकची आमबागान स्थित सना कॉम्प्लेक्स के एल डोराडो होटल में एक युवती की संदिग्ध परिस्थिति में मौत के मामले में पुलिस ने होटल मैनेजर, एक युवती और दो युवकों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है.

विज्ञापन

साकची के होटल में फंदे पर लटकी मिली थी युवती की लाश

मृतका के पिता ने चारों के खिलाफ दर्ज करायी प्राथमिकी

Jamshedpur News :

साकची आमबागान स्थित सना कॉम्प्लेक्स के एल डोराडो होटल में एक युवती की संदिग्ध परिस्थिति में मौत के मामले में पुलिस ने होटल मैनेजर, एक युवती और दो युवकों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है. मृतका की पहचान मानगो निवासी के रूप में हुई है. वहीं जेल जाने वालों में मानगो ओल्ड पुरुलिया रोड जाकिरनगर निवासी सह होटल मैनेजर अब्दुल शफीक, औरंगाबाद नवीनगर निवासी ऋतुराज कुमार, कोडरमा के झुमरीतिलैया निवासी पंकज कुमार और मानगो ओल्ड पुरुलिया रोड नंबर-एक की एक युवती शामिल है.

मृतका के पिता ने साकची थाना में प्राथमिकी दर्ज करायी है. जिसमें बताया कि उनकी बेटी पिछले कुछ महीनों से एक सहेली के साथ देह व्यापार में संलिप्त थी. रविवार को उनकी बेटी पार्टी में जाने की बात कहकर घर से निकली थी. जानकारी के मुताबिक, वह और उसकी सहेली एल डोराडो होटल के कमरे नंबर 506 में पहुंची थीं, जबकि आरोपी ऋतुराज कुमार (नवीनगर, औरंगाबाद) और पंकज कुमार (झुमरीतिलैया, कोडरमा) कमरा नंबर 504 में ठहरे हुए थे. जानकारी के अनुसार 10 हजार रुपये में एक रात का सौदा तय हुआ था.रात में सभी ने शराब और सिगरेट का सेवन किया और फिर शारीरिक संबंध बनाये. किसी बात को लेकर युवती नाराज होकर अपने कमरे में चली गयी और दरवाजा अंदर से बंद कर लिया. काफी देर तक दरवाजा न खोलने पर सहेली और दोनों युवकों ने होटल मैनेजर अब्दुल शफीक को बुलाया. दरवाजा तोड़ने पर उसे फंदे से लटका पाया गया.सोमवार को पुलिस ने शव को कमरे से बरामद कर पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा था. मंगलवार को पुलिस ने पूछताछ के बाद चारों आरोपियों को जेल भेज दिया. मामले की जांच जारी है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
RAJESH SINGH

लेखक के बारे में

By RAJESH SINGH

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola