लो स्कोरिंग मैच में हिना एलायड की टीम 18 रन से जीती

Updated at : 07 May 2024 7:25 PM (IST)
विज्ञापन
लो स्कोरिंग मैच में हिना एलायड की टीम 18 रन से जीती

टेल्को मैदान में खेले गये जेएससीए बी डिवीजन क्रिकेट लीग के एक लो स्कोरिंग मैच में हिना एलायड की टीम ने जमशेदपुर क्रिकेट क्लब को 14 रन से पराजित किया.

विज्ञापन

जमशेदपुर. टेल्को मैदान में खेले गये जेएससीए बी डिवीजन क्रिकेट लीग के एक लो स्कोरिंग मैच में हिना एलायड की टीम ने जमशेदपुर क्रिकेट क्लब को 14 रन से पराजित किया. हिना एलायड की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 22.2 ओवर में दस विकेट पर 87 रन बनाये. सोमाशीष चक्रवर्ती ने 45 रन की पारी खेली. जमशेदपुर के श्रेष्ठ सागर को चार विकेट मिला. जवाब में जमशेदपुर क्रिकेट क्लब की टीम 15.5 ओवर में 69 रन पर ढेर हो गयी. हिना एलायड के अविनाश कुमार ने शानदार गेंदबाजी करते हुए 5.5 ओवर में 18 रन देकर चार बल्लेबाजों को पवेलियन की राह दिखायी. अविनाश कुमार प्लेयर ऑफ द मैच बने.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola