बारिश से पूर्व नाले की सफाई का मंत्री ने दिया निर्देश

राज्य के स्वास्थ्य मंत्री ने जुस्को के सीनियर जीएम व जेएनएसी के उपनगर आयुक्त व टीम के साथ बैठक की,लंबित विकास कार्यों को जिम्मेवारी के साथ जल्द पूरा करने का दिया टास्क
जमशेदपुर. स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता ने अपने कदमा स्थित आवासीय कार्यालय में रविवार को जमशेदपुर अधिसूचित क्षेत्र समिति के उप नगर आयुक्त कृष्ण कुमार, वरीय महाप्रबंधक जुस्को आरके सिंह समेत टीम के अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की. इस दौरान कई दिशा-निर्देश दिये. उन्होंने बस्तियों में पेयजल, विद्युत आपूर्ति, नियमित साफ-सफाई, कचरा उठाव, बरसात से पूर्व सभी बड़े नाला की सफाई किये जाने समेत कई अन्य आदेश दिये.मंत्री ने विकास कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर पूरा करने का निर्देश दिया.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










