Jamshedpur News : सीनी से ट्रेन से आकर रेकी कर करता था साइकिल की चोरी, ऐसे धराया

Edited by RAJESH SINGH
Updated:
विज्ञापन

Jamshedpur News : सोनारी थाना क्षेत्र में साइकिल चोरी के मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए सरायकेला के सीनी निवासी शंभू महतो को गिरफ्तार किया है.

विज्ञापन

निशानदेही पर चोरी की पांच साइकिल बरामद

सीसीटीवी फुटेज से हुई थी आरोपी की पहचान

Jamshedpur News :

सोनारी थाना क्षेत्र में साइकिल चोरी के मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए सरायकेला के सीनी निवासी शंभू महतो को गिरफ्तार किया है. उसके पास से चोरी की पांच साइकिल बरामद की गयी है.

थाना प्रभारी मधुसूदन डे ने बताया कि आरोपी अपार्टमेंट परिसरों में खड़ी साइकिलों को निशाना बनाता था. इसी क्रम में 14 अप्रैल को सोनारी स्थित अंकुर अपार्टमेंट निवासी अरुण कुमार के नाती यशराज की साइकिल चोरी कर ली गयी थी. साइकिल चोरी होने के बाद अरुण कुमार निजी कार्य से बिहार चले गये थे. जिसके कारण उन्होंने गत 22 अप्रैल को मामले की शिकायत की. शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने कॉलोनी में लगे सीसीटीवी फुटेज को खंगाला, जिसमें आरोपी की पहचान हुई. बुधवार को कदमा जाने वाले मार्ग पर खूंटाडीह में वाहन चेकिंग के दौरान संदेह के आधार पर उसे पकड़ा गया. पूछताछ में उसकी निशानदेही पर पांच साइकिल बरामद की गयी.

पुलिस के अनुसार, आरोपी चोरी की साइकिलों को आर्थिक तंगी का बहाना बनाकर बेच देता था. बरामद साइकिलें अंकुर अपार्टमेंट, वृंदावन गार्डन और आस्था अपार्टमेंट से चोरी की गयीं थीं. बताया गया कि शंभू महतो सीनी से ट्रेन से आता था और रेकी कर वारदात को अंजाम देता था. पुलिस गिरोह के अन्य सदस्यों की तलाश में जुटी है. गिरफ्तार आरोपी को पूछताछ के बाद गुरुवार को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया.

विज्ञापन
RAJESH SINGH

लेखक के बारे में

By RAJESH SINGH

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola