Jamshedpur news. सटीक टैक्स रिपोर्टिंग की रीढ़ है जीएसटी का अनुपालन, छोटी चूक दे सकता है बड़ा दुष्परिणाम

Published by : PRADIP CHANDRA KESHAV Updated At : 31 May 2025 7:06 PM

विज्ञापन

आइसीएआइ जमशेदपुर का एनजीओ में जीएसटी अनुपालन और कराधान पर सेमिनार आयोजित

विज्ञापन

Jamshedpur news.

आइसीएआइ की जमशेदपुर शाखा (सीआइआरसी) द्वारा टैक्स ऑडिट में जीएसटी अनुपालन एवं चेरिटेबल ट्रस्ट, एनजीओ में कर संबंधित मुद्दे विषय पर शनिवार को एक दिवसीय सेमिनार का आयोजन बेल्डीह क्लब में किया गया. सेमिनार में प्रमुख चार्टर्ड अकाउंटेंट के ज्ञानवर्धक सत्र शामिल हुए. इस अवसर पर सीए अंकुर कुमार गुप्ता ने ऑडिट में आने वाली व्यावहारिक चुनौतियों पर चर्चा करते हुए कहा कि सीए पेशेवरों को ऑडिट के दौरान वास्तविक और व्यावहारिक समस्याओं का सामना करना पड़ता है. स्पष्टता और निरंतरता से ही प्रभावी ऑडिट संभव है.

सीए जयेंद्र कुमार तिवारी ने जीएसटी अनुपालन की महत्ता को रेखांकित करते हुए कहा कि जीएसटी अनुपालन ही सटीक टैक्स रिपोर्टिंग की रीढ़ है. एक छोटी चूक भी बड़े दुष्परिणाम दे सकता है. सीए मुकेश कुमार सिंह ने एनजीओ व ट्रस्ट से जुड़े टैक्स पहलुओं पर विचार प्रस्तुत करते हुए कहा कि एनजीओ व ट्रस्ट में पारदर्शिता के लिए सशक्त ऑडिट प्रक्रिया आवश्यक है. सामाजिक क्षेत्र की आवश्यकताओं के अनुसार टैक्स ऑडिट को ढालना चाहिए. सेमिनार में उपस्थित लोगों का स्वागत करते हुए जमशेदपुर शाखा के चेयरमैन सीए कौशलेंद्र दास ने कहा कि हमारा उद्देश्य है चार्टर्ड अकाउंटेंट्स को अद्यतन ज्ञान और व्यावहारिक मार्गदर्शन से सशक्त बनाना.

सेमिनार का समापन सीए चेतन अग्रवाल के धन्यवाद प्रस्ताव के साथ हुआ. कार्यक्रम का सुचारू संचालन शाखा सचिव सीए ऋषि अरोड़ा ने किया, जिसमें सीए आनंद अग्रवाल, सीए योगेश शर्मा और सीए मुकुंद केडिया का सक्रिय सहयोग रहा. आयोजन में सीए जगदीश खड़ेलवाल, पीएन संघारी, राजेश अग्रवाल, राकेश सकुजा, विनीत मेहता, अजय सिंह, मनोज अग्रवाल, भीषण अग्रवाल, राकेश झा, बिनोद सरायवाला, दया शंकर, संजय शारदा, सतबीर भाटिया, विकास केडिया, रवि गुप्ता समेत शहर के लगभग 100 से अधिक चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ने लिया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
PRADIP CHANDRA KESHAV

लेखक के बारे में

By PRADIP CHANDRA KESHAV

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola