साई सरस्वती स्कूल में ग्रैंड पैरेंट्स डे आयोजित

Published at :29 Jun 2024 7:53 PM (IST)
विज्ञापन
साई सरस्वती स्कूल में ग्रैंड पैरेंट्स डे आयोजित

बच्चों ने ‘नानी तेरी मोरनी’, ‘दादी अम्मा मान जाओ’ जैसे गानों में नृत्य प्रस्तुत किया

विज्ञापन

वरीय संवाददाता, जमशेदपुर

साई सरस्वती इंग्लिश स्कूल, बिरसानगर जोन नंबर 6 बी में ग्रैंडपेरेंट्स डे आयोजित किया गया. कार्यक्रम में विद्यालय के सचिव, डायरेक्टर, प्रिंसिपल, शिक्षक और विद्यार्थियों ने हिस्सा लिया. मौके पर मुख्य अतिथि के रूप में दलबीर कौर तथा अमरप्रीत सिंह काले मौजूद थे. सभी ने विद्यालय की संस्थापिका जयंती शांता, निर्देशक जेडी रमन, डायरेक्टर जे शुभम तथा विद्यालय के प्रधानाध्यापक अनिल कुमार घोष के साथ संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम की शुरुआत की. कार्यक्रम की शुरुआत गणेश वंदना से हुई. उसके बाद बच्चों ने ‘नानी तेरी मोरनी’, ‘दादी अम्मा मान जाओ’ जैसे कई गानों में नृत्य प्रस्तुत किया तथा इसके साथ-साथ बच्चों ने नाटक तथा रामायण भी प्रस्तुति दी. कार्यक्रम को सफल बनाने में शिक्षिकाएं किरणजीत कौर, जानकी श्रेष्ठ, नीतू कौर, अन्नपूर्णा चंद्रा, मारिया, श्रुति, पल्लवी,संध्या, सोनी, शुभदिता, सिमरन, चंदना, मैरी, केसर, मिनती, नीता व हर्षलिन ने अपनी भूमिका निभायी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola