Jamshedpur News : गोविंदपुर जलापूर्ति योजना : वज्रपात से जला वाटर ट्रीटमेंट प्लांट का ट्रांसफॉर्मर, 21 पंचायत में पानी की आपूर्ति ठप

Edited by RAJESH SINGH
Updated:
विज्ञापन

जमशेदपुर (फाइल फोटो)

Jamshedpur News : टेल्को स्थित छोटा गोविंदपुर जलापूर्ति योजना के वाटर ट्रीटमेंट प्लांट में लगे 160 केवी का ट्रांसफॉर्मर गुरुवार की देर रात वज्रपात होने से जल गया.

विज्ञापन

एसी, टीवी समेत करीब 15 लाख के उपकरण जले

Jamshedpur News :

टेल्को स्थित छोटा गोविंदपुर जलापूर्ति योजना के वाटर ट्रीटमेंट प्लांट में लगे 160 केवी का ट्रांसफॉर्मर गुरुवार की देर रात वज्रपात होने से जल गया. इसके साथ ही ट्रीटमेंट प्लांट में लगे 3 एसी, 55 इंच का एक टीवी, 3 मोटर, करीब छह लाख का इलेक्ट्रॉनिक मीटर व करीब 2.50 लाख का पीएलसी भी जल गये. वज्रपात से करीब 15 लाख का नुकसान हुआ है. छोटा गोविंदपुर जलापूर्ति योजना का संचालन करने वाली एजेंसी जेमिनी इंटरप्राइजेज के ठेकेदार अरुण कुमार ने बताया कि ट्रांसफॉर्मर जल जाने से अगले 10-15 दिनों तक छोटा गोविंदपुर जलापूर्ति योजना से 21 पंचायतों में पानी की आपूर्ति बाधित रहेगी. उन्होंने बताया कि इससे संबंधित सारी जानकारी पेयजल एवं स्वच्छता विभाग को दे दी गयी है. बावजूद इसके विभाग की ओर से किसी तरह का सहयोग नहीं मिला. पहले से ही उनका 25 महीने का करीब 3.75 करोड़ रुपये बकाया है.

एजेंसी जलापूर्ति ठप करने की दे चुकी है चेतावनी

छोटा गोविंदपुर जलापूर्ति योजना को संचालित करने वाली एजेंसी जेमिनी इंटरप्राइजेज ने बकाया राशि के भुगतान को लेकर पेयजल एवं स्वच्छता विभाग (जमशेदपुर प्रमंडल) के कार्यपालक अभियंता को 31 मार्च तक का अल्टीमेटम दे चुकी है.

विज्ञापन
RAJESH SINGH

लेखक के बारे में

By RAJESH SINGH

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola