राज्यपाल रघुवर दास रांची रवाना, आज उड़ान भरेंगे भुवनेश्वर के लिए
Edited by Prabhat Khabar News Desk
Updated:
विज्ञापन
शहर प्रवास के दौरान राज्यपाल ने कई निजी व सामाजिक कार्यक्रमों में हिस्सा लिया
विज्ञापन
जमशेदपुर.
ओडिशा के राज्यपाल रघुवर दास शहर में तीन दिन प्रवास के बाद शुक्रवार को सड़क मार्ग से रांची के लिए रवाना हो गये. रांची में रात्रि विश्राम के बाद शनिवार को हवाई मार्ग से भुवनेश्वर के लिए रवाना हो जायेंगे. शहर प्रवास के दौरान राज्यपाल ने कई निजी व सामाजिक कार्यक्रमों में हिस्सा लिया. इस दौरान उनके एग्रीको स्थित आवास पर उनसे मिलने वालों का तांता लगा रहा. झारखंड स्टेट बार काउंसिल के वाइस चेयरमैन अधिवक्ता राजेश कुमार शुक्ल ने भी राज्यपाल रघुवर दास से मुलाकात कर उनका अभिनंदन किया. श्री शुक्ल ने राज्यपाल से अधिवक्ताओं की समस्याओं पर विचार-विमर्श करते हुए कई जनसमस्या से भी उन्हें अवगत कराया. राज्यपाल ने श्री शुक्ल की कार्यकुशलता की सराहना करते हुए उन्हें ओडिशा आने का निमंत्रण दिया.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










