झारखंड क्षत्रिय संघ ने विद्युत वरण महतो को दिया समर्थन
Author Prabhat khabar news desk
Updated:
विज्ञापन

विद्युत वरण महतो ने अपने 10 साल की उपलब्धियों को सार्वजनिक किया
विज्ञापन
जमशेदपुर.
सोनारी वेस्ट रोड में गुरुवार को झारखंड क्षत्रिय संघ के केंद्रीय उपाध्यक्ष जय प्रकाश सिंह के नेतृत्व में जमशेदपुर लोकसभा के भाजपा प्रत्याशी विद्युत वरण महतो का स्वागत सह अभिनंदन समारोह का आयोजन किया गया. इस अवसर पर विद्युत वरण महतो ने अपने 10 साल की उपलब्धियों को सार्वजनिक किया. उन्होंने कहा कि आने वाले समय में धालभूमगढ़ में उच्चस्तरीय एयरपोर्ट बनेगा. साथ ही टाटानगर रेलवे को अत्याधुनिक बनाया जायेगा. मौके पर क्षत्रिय समाज ने विद्युत वरण वरण महतो को चुनाव में समर्थन देने की घोषणा की. इस मौके पर भाजपा नेता देवेंद्र सिंह, हरेंद्र सिंह, जयप्रकाश सिंह, गुरदीप सिंह पप्पू, दलजीत सिंह, जसवीर सिंह सोनी आदि उपस्थित थे.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










