चिरंजीत की फिरकी में फंसी फ्रेंड्स की टीम, विकास सीसी फाइनल में

जमशेदपुर. विकास क्रिकेट क्लब की टीम ने को-ऑपरेटिव कॉलेज मैदान में खेले गये जेएससीए बी डिवीजन नॉकऑउट टी-20 प्रतियोगिता के सेमीफाइनल मैच में फ्रेंड्स एकादश को चार रन से मात दी.
जमशेदपुर. विकास क्रिकेट क्लब की टीम ने को-ऑपरेटिव कॉलेज मैदान में खेले गये जेएससीए बी डिवीजन नॉकऑउट टी-20 प्रतियोगिता के सेमीफाइनल मैच में फ्रेंड्स एकादश को चार रन से मात दी. जीत के साथ विकास सीसी की टीम फाइनल में पहुंच गयी है. बुधवार को रूरल ब्लू और टाटा सेरसा के बीच दूसरा सेमीफाइनल मैच खेला जायेगा. इस मैच के विजेता से विकास सीसी की टीम गुरुवार को भिड़ेगी. विकास सीसी की जीत के हीरो एक बार फिर चिरंजीत प्रधान बने. विकास सीसी की टीम पहले बल्लेबाजी करते हुए 18.4 ओवर में महज 105 रन पर ढेर हो गयी. दीपांशु ने 35 रन बनाये. फ्रेंड्स के जीत कुमार ने तीन व सूरज पाल ने दो विकेट लिये. जवाब में फ्रेंड्स एकादश की टीम 19.2 ओवर में 101 रन पर सिमट गयी. रुद्र मुखी ने 28 और अंश कुमार ने 24 रन बनाये. विकास सीसी की ओर से चिरंजीत प्रधान ने घातक गेंदबाजी करते हुए चार ओवर में 24 रन देकर पांच विकेट लिये. चिरंजीत प्लेयर ऑफ द मैच रहे. जेएससीए स्कूल एंड क्लब के प्रतिनिधि डी उमा राव और जेएससीए के अंपायर संजय कुमार ने चिरंजीत को पुरस्कृत किया.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




