Jamshedpur News : बागबेड़ा के रामनगर में 2.32 करोड़ की लागत से बनने वाली सड़क का हुआ शिलान्यास
Edited by RAJESH SINGH
Updated:
विज्ञापन
Jamshedpur News : बागबेड़ा के रामनगर में मुख्यमंत्री ग्रामीण सड़क योजना के तहत लाल बिल्डिंग बड़ा हनुमान मंदिर से लेकर रामनगर और कॉलोनी तक बनने वाली सड़क का सोमवार को शिलान्यास किया गया.
विज्ञापन
सांसद विद्युत वरण महतो व विधायक संजीव सरदार ने रखी आधारशिला
Jamshedpur News :
बागबेड़ा के रामनगर में मुख्यमंत्री ग्रामीण सड़क योजना के तहत लाल बिल्डिंग बड़ा हनुमान मंदिर से लेकर रामनगर और कॉलोनी तक बनने वाली सड़क का सोमवार को शिलान्यास किया गया. सड़क का शिलान्यास सांसद विद्युत वरण महतो और पोटका विधायक संजीव सरदार ने सयुंक्त रूप से नारियल फोड़कर किया. ग्रामीण विकास विभाग के द्वारा 2 करोड़ 32 लाख की लागत से 4.5 किलोमीटर सड़क का निर्माण होना है. मौके पर विद्युत वरण महतो ने कहा कि लंबे समय से सड़क निर्माण की मांग क्षेत्र की जनता कर रही थी. आज उनकी मांग को धरातल पर उतारने का काम किया गया. जल्द ही सड़क निर्माण कार्य शुरू होगा. विधायक संजीव सरदार ने कहा कि हमने सड़क को बनवाने का जनता से वादा किया था, आज उसे शिलान्यास के साथ धरातल पर उतारने का काम कर दिया गया. सड़क बनने से क्षेत्र की जनता को काफी सहूलियत होगी. इस अवसर पर मुखिया मायावती टुडू, मुखिया उमा मुंडा, झामुमो प्रखंड सचिव जगत मार्डी, राजू ठाकुर, संजय मिश्रा, संजय महतो, अशोक लाल, नरेश लाल, सांसद प्रतिनिधि संजीव कुमार, नीतीश कुशवाहा, सुबोध झा, चिंटू सिंह समेत काफी संख्या में झामुमो और बीजेपी के कार्यकर्ता व बस्तीवासी मौजूद थे.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










