पूर्व राष्ट्रीय वॉलीबॉल खिलाड़ी कमलजीत सिंह का निधन

Updated at : 12 Jun 2024 9:06 PM (IST)
विज्ञापन
पूर्व राष्ट्रीय वॉलीबॉल खिलाड़ी कमलजीत सिंह का निधन

जमशेदपुर. शहर के पूर्व राष्ट्रीय वॉलीबॉल खिलाड़ी कमलजीत सिंह (61) का बुधवार को निधन हो गया. रांची विश्वविद्यालय, संयुक्त बिहार, भारतीय जीवन बीमा निगम एवं जमशेदपुर की टीम से लगभग 35 वर्षों तक खेलने वाले कमलजीत सिंह के आकस्मिक निधन से पूरा खेल जगत शोकाकु

विज्ञापन

जमशेदपुर. शहर के पूर्व राष्ट्रीय वॉलीबॉल खिलाड़ी कमलजीत सिंह (61) का बुधवार को निधन हो गया. रांची विश्वविद्यालय, संयुक्त बिहार, भारतीय जीवन बीमा निगम एवं जमशेदपुर की टीम से लगभग 35 वर्षों तक खेलने वाले कमलजीत सिंह के आकस्मिक निधन से पूरा खेल जगत शोकाकुल है. कमलजीत सिंह लंबे समय से बीमार चल रहे थे. वह अपने पीछे केवल अपनी पत्नी को छोड़ कर गये हैं. दस बार सीनियर नेशनल टूर्नामेंट में खेलने वाले कमलजीत सिंह एक अच्छे कोच व ऑफिसियल्स भी थे. उनका अंतिम संस्कार गुरुवार को पार्वती घाट पर किया जायेगा. अंतिम यात्रा शास्त्रीनगर स्थित उनके आवास से निकलेगी. उनकी निधन पर झारखंड वॉलीबॉल संघ के सचिव शेखर बोस, भास्कर राव , सुनील तिवारी, मो शकील, गौतम बनर्जी, प्रदीप तिवारी, अमरीक सिंह, हरे राम, जे अरुण मूर्ति, दिलदार सिंह, अरशद अली, पी विजय कुमार, सुप्रभा पंडा, राजेश्वर गुप्ता व आरके मिश्रा ने गहरा शोक व्यक्त किया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola