Jamshedpur News : पूर्व मंत्री पहुंचा रहे हैं गरिमा को ठेस : डॉ कविता परमार

Jamshedpur News : जिला परिषद सदस्य डॉ कविता परमार ने जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-उपायुक्त को पत्र लिखकर चुनावी आचार संहिता के उल्लंघन का गंभीर मामला उठाया है.
Jamshedpur News : जिला परिषद सदस्य डॉ कविता परमार ने जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-उपायुक्त को पत्र लिखकर चुनावी आचार संहिता के उल्लंघन का गंभीर मामला उठाया है. डॉ परमार ने आरोप लगाया है कि सोशल मीडिया पर वायरल एक वीडियो में पूर्व मंत्री बन्ना गुप्ता द्वारा संवाददाता सम्मेलन के दौरान उनके नाम को एक ”असार्वजनिक महिला” के साथ जोड़कर टिप्पणी की गयी है. उन्होंने इसे महिला की गरिमा और निजता पर हमला बताया है. डॉ परमार ने कहा कि निर्वाचन नियमों के अनुसार, किसी भी उम्मीदवार के व्यक्तिगत जीवन या चरित्र पर टिप्पणी करना वर्जित है. डॉ परमार ने जिला प्रशासन से मांग की है कि मामले का स्वतः संज्ञान लेते हुए संबंधित व्यक्ति को ”कारण बताओ नोटिस” जारी किया जाये.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में
By राजेश कुमार
राजेश कुमार सिंह, 19 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में कार्य कर रहे है. कटिहार जिला के मनिहारी अनुमंडल से प्रिंट के साथ डिजिटल में तीन वर्षों से कार्य कर रहे हैं. राजनीति, समाजिक क्षेत्र में गहरी रूचि रखते हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










