सीनियर बालक वर्ग में एसडीएसएम की टीम चैंपियन
Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 26 Oct 2024 10:02 PM
JOGGA : आर्मरी मैदान में टाटा स्टील खेल विभाग की ओर से आयोजित जोगा इंटर स्कूल फुटबॉल टूर्नामेंट शनिवार को संपन्न हो गया.
जमशेदपुर. आर्मरी मैदान में टाटा स्टील खेल विभाग की ओर से आयोजित जोगा इंटर स्कूल फुटबॉल टूर्नामेंट शनिवार को संपन्न हो गया. सीनियर बालक वर्ग में एसडीएसएम स्कूल ऑफ एक्सीलेंस विजेता बना. एआइडब्ल्यूसी उपविजेता और डीबीएमएस कदमा की टीम तीसरे स्थान पर रही. वहीं, जूनियर बालिका वर्ग में आरकेएमएस विजेता व केपीएस गम्हरिया की टीम उपविजेता बनी. जूनियर बालक वर्ग में डीबीएमएस कदमा चैंपियन व काशीडीह हाई स्कूल उपविजेता रहा. सीनियर बालिका वर्ग में डीएवी बिष्टुपुर विजेता व एसडीएसएम की टीम उपविजेता रही. शनिवार को विभिन्न वर्गों के विजेता टीमों को पुरस्कृत किया गया. मौके पर मुख्य अतिथि के रूप में जेएफसी के सीइओ मुकुल विनायक चौधरी, निखिल बारला, कार्तिक चौधरी व जोगा के उपाध्यक्ष फिरोज खान मौजूद थे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










