Jamshedpur News : जुगसलाई : आपसी विवाद में पिता-पुत्र पर हमला, गंभीर
Updated at : 01 Apr 2025 1:10 AM (IST)
विज्ञापन

जमशेदपुर (फाइल फोटो)
Jamshedpur News : जुगसलाई थाना क्षेत्र के पुरानी बस्ती रोड के रहने वाले मो. इस्लाम और उसके बेटे अलतमस और आकिब पर 10-15 लोगों ने जानलेवा हमला कर दिया. तीनों को इलाज के लिए एमजीएम अस्पताल में भर्ती कराया गया है.
विज्ञापन
Jamshedpur News :
जुगसलाई थाना क्षेत्र के पुरानी बस्ती रोड के रहने वाले मो. इस्लाम और उसके बेटे अलतमस और आकिब पर 10-15 लोगों ने जानलेवा हमला कर दिया. तीनों को इलाज के लिए एमजीएम अस्पताल में भर्ती कराया गया है. घटना सोमवार रात करीब 10 बजे की है. घटना के संबंध में घायल मो. इस्लाम के बेटे फैजल ने बताया कि मेला घूमने के दौरान उसके भाई अलतमस का एक लड़के से हल्का सा विवाद हो गया था. उसके बाद उसने उससे माफी भी मांग ली, लेकिन थोड़ी देर के बाद जैसे ही उसका भाई अलतमस घर पहुंचा. 10-15 की संख्या में लड़के आये और सभी पर हमला कर दिया. हमला करने के बाद सभी मौके से फरार हो गये. जानकारी मिलने के बाद जुगसलाई पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की छानबीन शुरू की.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




