Jamshedpur News : रेलवे इंस्टीट्यूट व अस्पतालों में बढ़ेंगी सुविधाएं, एसबीएफ फंड से खर्च होंगे लाखों रुपये

Edited by RAJESH SINGH
Updated:
विज्ञापन

जमशेदपुर (फाइल फोटो)

Jamshedpur News : दक्षिण पूर्व रेलवे जोन के गार्डनरीच मुख्यालय में शुक्रवार को सेंट्रल स्टाफ बेनिफिट फंड (एसबीएफ) कमेटी की महत्वपूर्ण बैठक हुई.

विज्ञापन

गार्डनरीच में पीसीपीओ डॉ महुवा वर्मा ने एसबीएफ कमेटी के साथ बैठक की, चक्रधरपुर समेत चारों मंडलों के लिए राशि आवंटित

Jamshedpur News :

दक्षिण पूर्व रेलवे जोन के गार्डनरीच मुख्यालय में शुक्रवार को सेंट्रल स्टाफ बेनिफिट फंड (एसबीएफ) कमेटी की महत्वपूर्ण बैठक हुई. प्रधान मुख्य कार्मिक अधिकारी डॉ महुवा वर्मा की अध्यक्षता में हुई इस बैठक में रेलकर्मियों और उनके परिवारों के कल्याण के लिए कई बड़े निर्णय लिये गये. बैठक में रेलवे इंस्टीट्यूट के रखरखाव, अस्पतालों में मनोरंजन की सुविधा और कैंटीन के आधुनिकीकरण के लिए बजट को मंजूरी दी गयी.

रेलवे इंस्टीच्यूट और कैंटीन का होगा कायाकल्प

एसबीएफ कमेटी के सदस्य सह ओबीसी रेलवे कर्मचारी संघ के महासचिव कृष्ण मोहन प्रसाद ने बताया कि रेलकर्मियों की सुविधाओं में विस्तार के लिए राशि का आवंटन किया गया है. इसके तहत चक्रधरपुर और आद्रा रेल मंडल के रेलवे इंस्टीट्यूट के लिए 6-6 लाख रुपये तथा रांची, खड़गपुर और मुख्यालय के लिए 5-5 लाख रुपये स्वीकृत किये गये हैं. गार्डनरीच सेंट्रल अस्पताल में मरीजों के लिए 19 केबल टीवी कनेक्शन के लिए 61,260 रुपये आवंटित किये गये. बोकारो आरओएच डिपो कैंटीन के लिए 2 लाख रुपये (डाइनिंग टेबल/टूल) और खड़गपुर वर्कशॉप कैंटीन में रोटी मेकर के लिए 74,975 रुपये मंजूर किये गये. रेलकर्मियों के बच्चों को उच्च, तकनीकी और व्यावसायिक कोर्स की पढ़ाई के लिए आर्थिक सहायता प्रदान करने की स्वीकृति दी गयी. चारों रेल मंडलों (चक्रधरपुर, आद्रा, खड़गपुर और रांची) में सांस्कृतिक कार्यक्रमों के आयोजन के लिए 3-3 लाख रुपये की राशि प्रदान की जायेगी. बैठक में दक्षिण पूर्व रेलवे मेंस यूनियन के मंडल संयोजक मनोज कुमार सिंह, एसबीएफ सचिव एसपीओ एस चौधरी और अन्य वरिष्ठ पदाधिकारी मौजूद थे. कृष्ण मोहन प्रसाद ने कहा कि इन सुविधाओं के बढ़ने से रेल कर्मचारियों के कार्यस्थल और उनके सामाजिक जीवन स्तर में सुधार आयेगा.

विज्ञापन
RAJESH SINGH

लेखक के बारे में

By RAJESH SINGH

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola