सीआइएससीइ नेशनल कैरम प्रतियोगिता में शहर के खिलाड़ियों का उम्दा प्रदर्शन

Updated at : 28 Oct 2024 9:58 PM (IST)
विज्ञापन
सीआइएससीइ नेशनल कैरम प्रतियोगिता में शहर के खिलाड़ियों का उम्दा प्रदर्शन

CISCE CARROM : कानपुर के शिलिंग हाउस स्कूल में 25-28 अक्तूबर तक सीआइएससीइ नेशनल कैरम प्रतियोगिता का आयोजन किया.

विज्ञापन

जमशेदपुर. कानपुर के शिलिंग हाउस स्कूल में 25-28 अक्तूबर तक सीआइएससीइ नेशनल कैरम प्रतियोगिता का आयोजन किया. इसमें शहर के विभिन्न स्कूलों के खिलाड़ियों ने बिहार-झारखंड रीजन का प्रतिनिधित्व करते हुए बेहतरीन प्रदर्शन किया. कोच वी अरुण कुमार, अमोल दोबराज, वेणु गोपाल, स्नेहा व मैनेजर अशफाक अहमद की देखरेख में बिहार-झारखंड क्षेत्र की विभिन्न आयु वर्ग की टीमों ने कुल चार पदक हासिल किये. बालिका अंडर-17 टीम ने गोल्ड मेडल जीता. टीम में अरोमा, सामिया शारिक, दीपनिता, आइशा बेग, व यशस्वी शामिल थी. बालिका अंडर-19 टीम ने रजत पदक हासिल किया. टीम में रित अग्रवाल, नाजरा अहद, निधि, दीपिका, स्वाति शामिल थी. बालक अंडर-19 टीम ने रजत पदक अपने नाम किया. टीम में रोहन, ऋषभ, सूरज, दानिश व अमित शामिल थे. बालिका अंडर-13 टीम ने कांस्य पदक हासिल किया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola