East Singhbhum District Chess : अंडर-7 आयु वर्ग में रीधान व टी निहारिका चैंपियन

Updated:
विज्ञापन
East Singhbhum District Chess : अंडर-7 आयु वर्ग में रीधान व टी निहारिका चैंपियन

पूर्वी सिंहभूम जिला शतरंज एसोसिएशन की ओर से जेआरडी टाटा स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में आयोजित जिला स्तरीय शतरंज प्रतियोगिता का आयोजन किया गया है.

विज्ञापन

जमशेदपुर. पूर्वी सिंहभूम जिला शतरंज एसोसिएशन की ओर से जेआरडी टाटा स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में आयोजित जिला स्तरीय शतरंज प्रतियोगिता के दूसरे दिन अंडर-7 व अंडर-13 आयु वर्ग के मुकाबले खेले गये. देर शाम अंडर-7 राउंड की फाइनल रैंकिंग भी जारी गयी. वहीं, अंडर-13 बालक व बालिका वर्ग में चार-चार राउंड तक के ही मुकाबले हुए. इससे पहले दूसरे दिन के खेल की शुरुआत मुख्य अतिथि किशोर टार (चीफ, प्रोजेक्ट एंड कंस्ट्रक्शन टाटा स्टील) व विशिष्ट अतिथि संजय कुमार मिश्रा ने चाल चलकर की. मौके पर जयंत भुइंया, एनके तिवारी, चीरंजी लाल व चंदन कुमार प्रसाद व अन्य लोग मौजूद थे. अंडर-7 बालक वर्ग में रीधान गोयल (9.5 अंक) पहले स्थान पर रहे. उत्कर्ष सिंह दूसरे, विराज वीर तीसरे, रेयांश रक्षित चौथे व एकलव्य अग्रवाल पांचवें स्थान पर रहे. अंडर-7 बालिका वर्ग में टी निहारिका (8 अंक) पहले, नविश अग्रवाल दूसरे, टी नेहा तीसरे, मनन्या मार्डी चौथे व आकर्षी माही पांचवें स्थान पर रही.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Nesar Ahamad

लेखक के बारे में

By Nesar Ahamad

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola