Jamshedpur News : शहरी सुविधाओं को लेकर उपायुक्त सख्त, योजनाओं को तय समय में पूरा करने का निर्देश

Updated at : 04 Mar 2025 12:42 AM (IST)
विज्ञापन
Jamshedpur News : शहरी सुविधाओं को लेकर उपायुक्त सख्त, योजनाओं को तय समय में पूरा करने का निर्देश

Jamshedpur News : जिले में शहरी सुविधाओं को दुरुस्त करने और गर्मी के मौसम में जल संकट से निपटने के लिए जिला प्रशासन ने तैयारी तेज कर दी है.

विज्ञापन

पेयजल आपूर्ति, सफाई व्यवस्था और परिवहन व्यवस्था में सुधार पर दिया विशेष जोर

Jamshedpur News :

जिले में शहरी सुविधाओं को दुरुस्त करने और गर्मी के मौसम में जल संकट से निपटने के लिए जिला प्रशासन ने तैयारी तेज कर दी है. सोमवार को उपायुक्त अनन्य मित्तल ने जिला समाहरणालय में नगर निकायों के साथ बैठक कर केंद्र व राज्य सरकार की योजनाओं की प्रगति की समीक्षा की. बैठक में उन्होंने सभी लंबित योजनाओं को समय पर पूरा करने और कार्य की गुणवत्ता सुनिश्चित करने का निर्देश दिया.

बैठक में जुगसलाई नगर परिषद, जेएनएसी और मानगो नगर निगम की योजनाओं की विस्तार से समीक्षा की गयी. जुगसलाई नगर परिषद द्वारा शहरी परिवहन की चार स्वीकृत योजनाओं में एक पूर्ण, जबकि नागरिक सुविधा की पांच में से एक योजना पूरी हुई है. वायु गुणवत्ता सुधार के लिए स्वीकृत 15 योजनाओं में 11 पूर्ण और तीन निविदा प्रक्रिया में है. पेयजल और कचरा प्रबंधन की 40 में से 30 योजनाएं पूरी हो चुकी है.इसी तरह जेएनएसी की शहरी परिवहन की 30 में से 12 योजनाएं पूरी हो चुकी है, जबकि 12 पर कार्य प्रगति पर है. मानगो नगर निगम की शहरी परिवहन की 25 में से सात योजनाएं पूरी हुई है, जबकि नौ पर अनुबंध की प्रक्रिया चल रही है.

उपायुक्त ने गर्मी को देखते हुए पेयजल व्यवस्था पर विशेष ध्यान देने, टैंकर से जलापूर्ति वाले क्षेत्रों में रोस्टर बनाकर नियमित आपूर्ति सुनिश्चित करने और कचरा प्रबंधन को मजबूत बनाने का निर्देश दिया. बैठक में संबंधित नगर निकायों के पदाधिकारी और अभियंता मौजूद रहे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola