दलमा शिव मंदिर में वाहन शुल्क माफ करने की मांग

Author Dashmat Soren|Edited by Sweta Vaidya
Updated:
विज्ञापन
दलमा शिव मंदिर में वाहन शुल्क माफ करने की मांग

विधायक ने मंत्री से मुलाकात कर एक ज्ञापन सौंपा  | Prabhat Khabar Network

विधायक मंगल कालिंदी ने पर्यटन मंत्री से सावन में दलमा शिव मंदिर आने वाले श्रद्धालुओं का वाहन शुल्क माफ करने की मांग की है। जानें पूरी खबर।

विज्ञापन

जमशेदपुर.

जुगसलाई के विधायक मंगल कालिंदी ने बुधवार को रांची स्थित आवास पर झारखंड के पर्यटन मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू से मुलाकात कर एक ज्ञापन सौंपा. इस ज्ञापन के माध्यम से उन्होंने मांग की कि सावन माह के दौरान दलमा स्थित प्राचीन शिव मंदिर में जलाभिषेक के लिए आने वाले श्रद्धालुओं से किसी भी प्रकार का प्रवेश शुल्क न लिया जाये. विधायक ने मंत्री को अवगत कराया कि इस मंदिर में राज्य के कोने-कोने के अलावा पड़ोसी राज्यों जैसे पश्चिम बंगाल और ओडिशा से भी हजारों की संख्या में शिवभक्त आते हैं. ऐसे में स्थानीय प्रबंधन द्वारा दोपहिया, तीनपहिया और चारपहिया वाहनों से आने वाले श्रद्धालुओं से लिया जाने वाला प्रवेश शुल्क पूरी तरह से माफ होना चाहिए. उन्होंने ध्यानाकर्षण कराया कि पिछले वर्ष भी उनके विशेष अनुरोध पर यह शुल्क माफ किया गया था.


विज्ञापन
दशमत सोरेन

लेखक के बारे में

By दशमत सोरेन

दशमत सोरेन ने रांची विश्वविद्यालय से अंग्रेजी साहित्य में स्नातकोत्तर किया है. वे 29 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. उनकी विशेषज्ञता मुख्य रूप से झारखंड की आदिवासी-मूलवासी राजनीति, स्थानीय समुदायों की भाषा-संस्कृति और यहां के सामाजिक ताना-बाना है. वे वर्ष 2010 से प्रभात खबर के साथ एक ट्राइबल रिपोर्टर के रूप में काम कर रहे हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola