बिष्टुपुर : आग से झुलसी युवती की मौत, परिजनों का हंगामा, प्रेमी के भाई की पिटाई

Updated at : 19 Feb 2025 12:39 AM (IST)
विज्ञापन
बिष्टुपुर : आग से झुलसी युवती की मौत, परिजनों का हंगामा, प्रेमी के भाई की पिटाई

बिष्टुपुर राम मंदिर के पीछे आग से झुलसी परसुडीह हलुदबनी कालिंदी बस्ती की करीना कालिंदी उर्फ पूजा की एमजीएम अस्पताल में इलाज के दौरान सोमवार की रात मौत हो गयी. पूजा की मौत से परिजन समेत उसकी सहेलियां आक्रोशित हो गयीं.

विज्ञापन

11 फरवरी को परसुडीह की महिला बिष्टुपुर में प्रेमी के घर में आग से झुलस गयी थी

प्रेमी के लिए पति को छोड़ा था, लेकिन युवक ने नहीं की शादी, कराया गर्भपात

वरीय संवाददाता, जमशेदपुर

बिष्टुपुर राम मंदिर के पीछे आग से झुलसी परसुडीह हलुदबनी कालिंदी बस्ती की करीना कालिंदी उर्फ पूजा की एमजीएम अस्पताल में इलाज के दौरान सोमवार की रात मौत हो गयी. पूजा की मौत से परिजन समेत उसकी सहेलियां आक्रोशित हो गयीं. आलम यह था कि एमजीएम अस्पताल में अपनी मां का इलाज कराने पहुंचे पूजा के प्रेमी सन्नी बाग के भाई किशन बाग की परिजनों व पूजा की सहेलियों ने मिलकर पिटायी कर दी. आक्रोश देख किशन बाग भागने का प्रयास किया. लेकिन परिजनों ने खदेड़कर पकड़ा और पिटायी की. हंगामा की जानकारी मिलने पर अस्पताल में तैनात होमगार्ड जवान पहुंचे और बीच- बचाव कर किशन बाग को महिलाओं से बचाया और साकची थाना की पुलिस को सूचित कर उसे सौंप दिया. परिजन बिष्टुपुर राम मंदिर के पास रहने वाले पूजा के प्रेमी सन्नी बाग व उसके परिवार को कड़ी सजा दिलाने की मांग कर रहे थे.

गर्भपात कराने के बाद सन्नी ने कर लिया था फोन बंद

मृतका की मां तीर्थ कालिंदी के अनुसार पूजा पूर्व में शादीशुदा थी. लेकिन सन्नी बाग के प्रेम जाल में फंस कर उसने पति को छोड़ दिया. जिसके बाद से पूजा परसुडीह स्थित घर में रहती थी. वह साकची में कपड़ा दुकान में काम करती थी. प्रेम जाल में फंसा कर सन्नी ने बेटी के साथ शारीरिक संबंध भी बनाया. बाद में शादी से इंकार किया तो परसुडीह थाना में वर्ष 2023 में उनलोगों के खिलाफ केस दर्ज कराया था. लेकिन बाद में सन्नी ने शादी का भरोसा दिया. तब हमलोगों ने केस वापस ले लिया. केस खत्म होने के बाद पुन: सन्नी ने बेटी के साथ शारीरिक संबंध बनाया. जिससे वह गर्भवती हो गयी. बेटी ने सन्नी पर शादी का दबाव बनाया तो उसने गर्भपात करने का दबाव बनाने लगा. घटना के दो-तीन दिन पूर्व उसने गर्भपात करा दिया. जिसके बाद सन्नी अपना मोबाइल बंद कर फरार हो गया.

बेटी के साथ प्रेमी के परिजनों ने की मारपीट

परिजनों के अनुसार गत 11 फरवरी को पूजा बिष्टुपुर स्थित सन्नी के घर मिलने गयी थी. जहां सन्नी के भाई किशन बाग समेत माता-पिता व अन्य लोगों ने मिलकर उसके साथ मारपीट की और पेट्रोल छिड़ककर आग लगा दी. जिससे बेटी बुरी तरह झुलस गयी. आग से जलाने के बाद किशन अपनी मां को लेकर अस्पताल चला गया,जबकि बेटी को तड़पता हुआ छोड़ दिया. बाद में आसपास के लोगों ने उसे अस्पताल पहुंचाया. इस संबंध में तीर्थ कालिंदी ने बिष्टुपुर थाना में सन्नी बाग, किशन बाग समेत उसके माता-पिता के खिलाफ लिखित शिकायत की है. परिजन ने पूजा की मौत के जिम्मेवार सन्नी बाग को कड़ी सजा दिलाने की मांग की है. इधर, पुलिस किशन बाग से पूछताछ कर रही है. पुलिस के अनुसार मामले की जांच की जा रही है.

मरने से पूर्व पूजा ने दिया बयान सन्नी के खिलाफ हो सख्त कार्रवाई

मृतका ने मरने से पूर्व दिये बयान में बताया है कि उसकी मौत का मुख्य जिम्मेवार सन्नी बाग है. पुलिस व प्रशासन उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई करें.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola