सीपी ग्राम पोर्टल पर लंबित 28 जन शिकायतों को पांच दिन में निपटायें अधिकारी : डीसी

जमशेदपुर डीसी ने सीपी ग्राम पोर्टल पर लंबित 28 जन शिकायतों को पांच दिनों के भीतर निपटाने और रिपोर्ट अपलोड करने के सख्त निर्देश दिए हैं।
केंद्रीय लोक शिकायत निवारण एवं निगरानी प्रणाली (सीपी ग्राम) पोर्टल पर पूर्वी सिंहभूम जिले में वर्तमान में कुल 28 जन शिकायतें लंबित हैं. आम जनता की शिकायतों के निपटारे में बरती जा रही ढिलाई पर डीसी राजीव रंजन ने नाराजगी जतायी है. उन्होंने जन शिकायतों की अनदेखी करने वाले सभी विभागों के अधिकारियों को अगले 5 दिनों के भीतर निष्पादन की अंतिम रिपोर्ट मांगी है. इन मामलों की सीधी मॉनीटरिंग रांची में मुख्य सचिव स्तर से होती है. बावजूद कई विभागों के लॉगिन में जनता की फरियाद महीनों से लंबित हैं. डीसी ने निर्देश दिया है कि जितने भी लंबित मामले हैं. उन्हें केवल कागजों पर नहीं, बल्कि नियमानुसार पूरी तरह निपटाया जाये. अधिकारियों को शिकायतों का नियमानुसार निपटारा कर एक्शन टेकन रिपोर्ट पोर्टल पर अपलोड करने को कहा, अन्यथा अनुशासनात्मक कार्रवाई की चेतावनी दी.एसएसपी कार्यालय जमशेदपुर में जुबर आलम की शिकायत 60 दिनों से और सुमित पालित की शिकायत 52 दिनों से लंबित है. पेयजल एवं स्वच्छता प्रमंडल में अंबुज सिंह की पिछले 31 दिन, ग्रामीण कार्य विभाग में सिरमा देवगम का मामला 31 दिनों से फाइलों में दबा है. बीडीओ चाकुलिया के पास कृत्तिवास पॉल की शिकायत 30 दिनों से ब्लॉक स्तर पर अटकी है. जिला समाज कल्याण कार्यालय में चांदनी नागरी का मामला पिछले 22 दिनों से लंबित है. 21 दिनों से कम अवधि वाले मामलों में भी जमशेदपुर अधिसूचित क्षेत्र समिति, मानगो नगर निगम, धालभूम व घाटशिला के अनुमंडल पदाधिकारी, अंचल अधिकारी और उप क्षेत्रीय रोजगार कार्यालय के लॉगिन में भी कई शिकायतें लंबित हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में
By अशोक झा
अशोक कुमार झा प्रभात खबर जमशेदपुर में वरीय संवाददाता के पद पर कार्यरत हैं. हिंदी पत्रकारिता के क्षेत्र में इनके पास 20 वर्षों से अधिक का एक लंबा, समृद्ध और विविधतापूर्ण अनुभव है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










