Jamshedpur news. उपायुक्त ने जनता दरबार में सुनीं 70 लोगों की समस्याएं, कई का ऑन द स्पॉट समाधान
Edited by Prabhat Khabar News Desk
Updated:
विज्ञापन
प्राप्त आवेदनों को संबंधित विभागीय पदाधिकारी को अग्रसारित कर समयबद्ध कार्रवाई के लिए निर्देशित किया गया
विज्ञापन
Jamshedpur news.
समाहरणालय स्थित कार्यालय कक्ष में उपायुक्त अनन्य मित्तल ने जनता दरबार में शुक्रवार को 70 से अधिक आमजनों से मुलाकात कर उनकी समस्याओं को सुना तथा समयबद्ध कार्रवाई को लेकर आश्वस्त किया. फरियादियों ने व्यक्तिगत व सामाजिक मुद्दों को उपायुक्त के समक्ष रखा, जिस पर कार्रवाई के लिए आश्वस्त किया गया. उपायुक्त कार्यालय पहुंचे लोगों ने जमीन अधिग्रहण का मुआवजा भुगतान, चिकित्सा सहायता, घरेलू विवाद, भूमि विवाद, स्थानांतरण, अवैध शिक्षकों का वेतन बंद करने के संबंध में, रास्ता अतिक्रमण और जान से मारने की धमकी देने, आंगन बाड़ी केंद्र में नौकरी, भुगतान के संबंध में, महिला थाना में दिये गये आवेदन पर अग्रेत्तर कार्रवाई समेत सामाजिक विषयों पर ज्ञापन समेत अन्य मूलभूत सुविधाओं व समस्याओं को लेकर उपायुक्त का ध्यान आकृष्ट कराया. इस पर यथोचित कार्रवाई को लेकर उन्हें आश्वस्त किया गया. इस दौरान कई आवेदनों का ऑन द स्पॉट समाधान भी किया गया. प्राप्त आवेदनों को संबंधित विभागीय पदाधिकारी को अग्रसारित कर समयबद्ध कार्रवाई के लिए निर्देशित किया गया.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










