Jamshedpur News : दयानंद पब्लिक स्कूल में मेधावी बच्चों के लिए फीस में 50% रियायत की घोषणा

Edited by RAJESH SINGH
Updated:
विज्ञापन

जमशेदपुर (फाइल फोटो)

Jamshedpur News : साकची स्थित दयानंद पब्लिक स्कूल प्रबंधन की एक महत्वपूर्ण बैठक हुई. इस बैठक की अध्यक्षता जमशेदपुर आर्य समाज ट्रस्ट के चेयरमैन वीके मेहता ने की.

विज्ञापन

आइसीएसइ 10वीं की बोर्ड परीक्षा में 95% से अधिक अंक लाने वाले छात्रों को फीस में 30% की छूट

98% से अधिक अंक लाने वाले छात्रों को 11वीं की फीस में 50% फीस में छूट दी जायेगी

Jamshedpur News :

साकची स्थित दयानंद पब्लिक स्कूल प्रबंधन की एक महत्वपूर्ण बैठक हुई. इस बैठक की अध्यक्षता जमशेदपुर आर्य समाज ट्रस्ट के चेयरमैन वीके मेहता ने की. इस दौरान उन्होंने कहा कि स्कूल को पूरी तरह से अपग्रेड कर दिया गया है.

यही कारण है कि सीआइएससीइ (काउंसिल फॉर द इंडियन स्कूल सर्टिफिकेट एग्जामिनेशंस) ने कार्ट ब्लांच पायलट प्रोजेक्ट के लिए देश के कुल 200 स्कूलों का चयन प्रथम चरण में किया है, जिसमें जमशेदपुर से सिर्फ दयानंद पब्लिक स्कूल का ही चयन किया गया है. जिसके तहत टेक अवांट-गार्ड द्वारा स्किल लैब के लिए 40 कंप्यूटर डिवाइस के साथ ही 10 शिक्षकों को एक-एक लैपटॉप दिया गया है. स्कूल में लगातार एकेडमिक सुधार किया जा रहा है. इसी कड़ी में स्कूल प्रबंधन की ओर से मेधावी छात्रों के लिए आइसीएसइ (दसवीं की बोर्ड परीक्षा) में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्रों को विशेष फीस वेवर स्कॉलरशिप की घोषणा की गयी है.

जमशेदपुर आर्य समाज ट्रस्ट के चेयरमैन वीके मेहता ने उक्त विशेष छात्रवृत्ति योजना की शुरुआत करते हुए कहा कि दसवीं की बोर्ड परीक्षा में 95% से अधिक अंक प्राप्त करने वाले छात्रों को 30% फीस में छूट, जबकि 98% से अधिक अंक प्राप्त करने वाले छात्रों को 11वीं 50% फीस में छूट दी जायेगी. स्कूल के अलावा बाहरी बच्चों को भी 11वीं में यह रियायत दी जायेगी. दयानंद पब्लिक स्कूल के शिक्षा समिति के चेयरमैन ज्ञान तनेजा ने कहा कि इस स्कॉलरशिप का उद्देश्य आइसीएसइ 2026 परीक्षा में शानदार प्रदर्शन करने वाले छात्रों को 11वीं में दाखिले के दौरान आर्थिक सहायता प्रदान करके उनकी उच्च शिक्षा की राह को आसान बनाना है. इसका लाभ लेने के लिए 15 मई तक आवेदन किया जा सकता है.

विज्ञापन
RAJESH SINGH

लेखक के बारे में

By RAJESH SINGH

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola