Jamshedpur News : विजय तिर्की हत्याकांड का मुख्य आरोपी डाबर रांची से गिरफ्तार

Edited by RAJESH SINGH
Updated:
विज्ञापन

जमशेदपुर (फाइल फोटो)

Jamshedpur News : चांडिल थाना क्षेत्र के हारुडीह गांव के मुर्गापाड़ा में विजय तिर्की की गोली मारकर हत्या के मामले में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है.

विज्ञापन

आजादनगर थाना में पूछताछ के बाद उसे चांडिल पुलिस को सौंपा

Jamshedpur News :

चांडिल थाना क्षेत्र के हारुडीह गांव के मुर्गापाड़ा में विजय तिर्की की गोली मारकर हत्या के मामले में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है. मुख्य आरोपी डाबर को शनिवार को रांची से गिरफ्तार किया गया. वह मानगो का रहनेवाला है. आजादनगर थाना में पूछताछ के बाद उसे चांडिल पुलिस के हवाले कर दिया गया.

इस मामले में पुलिस ने पूर्व में शाहिद खान उर्फ शहजादा को मुंबई से पकड़ा था. वहीं विवेक कुमार मन्ना उर्फ विक्की, राहुल राव, मनीष कुमार ठाकुर उर्फ लिगर और बंटी सरदार को गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है.

डाबर ने सभी को 20-20 हजार रुपये दिये थे

पुलिस के अनुसार पूर्व में गिरफ्तार किये गये युवकों ने पूछताछ में बताया था कि मानगो के डाबर व रिजवान से जमीन को लेकर विजय तिर्की का विवाद चल रहा था. इस कारण उनलोगों विजय तिर्की की हत्या की योजना बनायी थी. इसके लिए डाबर ने सभी को 20-20 हजार रुपये दिये थे. इसके अलावा हथियार व गाड़ी भी मुहैया करायी थी. पूछताछ ने उन्होंने बताया था कि बंटी व शहजादा ने ही विजय तिर्की को गोली मारी थी.

24 दिसंबर 2025 को हुई थी विजय की हत्या

24 दिसंबर 2025 की शाम करीब पांच बजे हारुडीह गांव के नदी किनारे चल रहे मुर्गा लड़ाई (मुर्गा पाड़ा) के दौरान तामुलिया निवासी (वर्तमान में जमशेदपुर के चेपापुल आजाद नगर रोड नंबर 4) विजय तिर्की की गोली मारकर हत्या कर दी गयी थी. विजय तिर्की की पत्नी शिवानी तिर्की ने चांडिल थाना में हत्या का केस दर्ज कराया था. पुलिस के अनुसार विजय तिर्की और गिरफ्तार आरोपी जमीन कारोबार से जुड़े थे. हत्या के पीछे पुरानी रंजिश और गैंग में अपना दबदबा कायम करना मुख्य कारण था.

विज्ञापन
RAJESH SINGH

लेखक के बारे में

By RAJESH SINGH

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola