Dana Cyclone Tracker: 'डाना' चक्रवात का खौफ, 178 ट्रेनें रद्द, तटीय क्षेत्र में मुस्तैद रहेगी टीम
साइक्लोन डाना की वजह से रद्द हो गईं 175 ट्रेनें.
Cyclone Tracker: चक्रवाती तूफान 'डाना' की वजह से 178 ट्रेनों को रद्द कर दिया गया है. झारखंड में इसके असर को देखते हुए इससे निबटने में प्रशासन जुटा है.
Cyclone Tracker|Cyclone Dana|Jharkhand News|चक्रवाती तूफान डाना के 24 अक्तूबर को ओडिशा व पश्चिम बंगाल के तटों पर पुरी व सागर दीप समूह के बीच पहुंचने की आशंका है. तूफान डाना काफी तीव्र हो सकता है. इसे देखते हुये दक्षिण पूर्व रेलवे तूफान आने से पहले सतर्क हो गयी है.
तूफान डाना (Dana Cyclone Tracker) के बीच कोई ट्रेन नहीं फंसे और यात्री सुरक्षा को लेकर दक्षिण पूर्व रेलवे ने ओड़िशा के तटीयवर्ती इलाकों से गुजरने वाली 178 ट्रेनों को विभिन्न तिथियों में रद्द कर दी है. वहीं दपू रेलवे (South Eastern Railway) ने चक्रधरपुर रेल मंडल को सतर्क रहने व सुरक्षा निगरानी व एहतियात बरतने का दिशा-निर्देश दिया है.
डाना चक्रवात के कारण भारी बारिश व तूफान की आशंका
बंगाल की खाड़ी के ऊपर 24 व 25 अक्तूबर को निम्न दबाव क्षेत्र बनने के कारण ओड़िशा और पश्चिम बंगाल के तटों पर चक्रवातीय तूफान आने की आशंका है. जिसका असर झारखंड में भी पड़ने की संभावना है. चक्रवात के कारण भारी बारिश और तूफान आने की चेतावनी मौसम विभाग द्वारा दी गयी है.
इस चेतावनी को देखते हुए एनडीआरएफ टीम को बुलाया गया है व आदित्यपुर नगर निगम ने बचाव व राहत दल का गठन किया है. 14 सदस्यीय इस दल में नगर निगम के कनीय अभियंता, सहायक अभियंता व नगर प्रबंधक को शामिल किया गया है. यह दल नगर निगम क्षेत्र में चक्रवात आने के क्रम में बारिश व तूफान के समय सक्रिय रहेगा.
झारखंड विधानसभा चुनाव की ताजा खबरें यहां पढ़ें
साथ ही तटीय व प्रभावित क्षेत्रों में लगातार गश्त करेंगे व जानमाल की रक्षा करेंगे. नगर निगम के प्रशासक रवि प्रकाश ने बचाव राहत दल के वरीय प्रभार में कार्यपालक अभियंता पंकज कुमार झा व सहायक नगर आयुक्त विपुल सन्नी को नियुक्त किया है.
निगम कार्यालय परिसर में रखे जायेंगे वाहन
नगर निगम के प्रशासक रवि प्रकाश ने विधानसभा चुनाव को लेकर निगम के वाहन चालकों के लिए निर्देश जारी किया है. इसके तहत नगर निगम कार्यालय के सभी वाहनों को कार्यालय प्रांगण में रात्रि ठहराव करने का निर्देश दिया गया है.
ये ट्रेनें रहेंगी रद्द
- खड़गपुर-खुर्दा रोड एक्सप्रेस 21 अक्तूबर
- जयनगर दरभंगा जंक्शन पुरी एक्सप्रेस 26 अक्तूबर
- अजमेर पुरी सुपरफास्ट 29 अक्तूबर
- हजरत निजामुद्दीन-पुरी फेस्टिवल स्पेशल 26 अक्तूबर
23 अक्तूबर को रद्द रहेंगी ये अप ट्रेनें
- कामाख्या-यशवंतपुर एक्सप्रेस
- नई दिल्ली-भुवनेश्वर तेजस राजधानी
- योगनगरी ऋषिकेश-पुरी कलिंग उत्कल एक्सप्रेस
- नई दिल्ली-पुरी पुरुषोत्तम एक्सप्रेस
- सिलचर सिकंदराबाद सुपरफास्ट
- डिब्रूगढ़-कन्याकुमारी विवेक
24 अक्तूबर को रद्द रहेंगी अप ट्रेनें
- हावड़ा-सिकंदराबाद फलकनुमा
- शालीमार-पुरी धौली एक्सप्रेस
- खड़गपुर – विल्लुपुरम सुपरफास्ट
- हावड़ा-भुवनेश्वर जनशताब्दी एक्सप्रेस
- शालीमार-हैदराबाद ईस्ट कोस्ट
- हावड़ा-पुरी शताब्दी एक्सप्रेस
- संतरागाछी-मंगलुरु सेंट्रल एक्सप्रेस
- कोलकाता-चेन्नई कोरोमंडल
- हावड़ा तिरुचिरापल्ली सुपरफास्ट
- पटना-पुरी स्पेशल
- शालीमार-पुरी श्री जगन्नाथ
- शालीमार-पुरी गरीब रथ एक्सप्रेस
- भंजपुर-पुरी विशेष किराया स्पेशल
- हावड़ा पुरी सुपरफास्ट एक्सप्रेस
- हावड़ा-एसएमवीटी बेंगलुरु सुपरफास्ट एक्सप्रेस
- हावड़ा-वास्को दा गामा अमरावती
- हावड़ा – एमजीआर चेन्नई सेंट्रल मेल
- पटना एर्नाकुलम सुपरफास्ट एक्सप्रेस (वाया आसनसोल)
- आनंदविहार टर्मिनल-पुरी नंदन कानन
- यशवंतपुर-चंडीगढ़ कर्नाटक संपर्क क्रांति एक्सप्रेस
- बड़बिल पुरी एक्सप्रेस
- टाटा-ब्रह्मपुर वंदे भारत एक्सप्रेस
- भुवनेश्वर – हावड़ा विशेष किराया परीक्षा स्पेशल
- राउरकेला-पुरी वंदे भारत एक्सप्रेस
- खड़गपुर – खुर्दा रोड एक्सप्रेस
25 अक्तूबर को रद्द रहेंगी ये ट्रेनें
- पुरी सुपरफास्ट एक्सप्रेस
- हावड़ा-पुरी शताब्दी एक्सप्रेस
- हावड़ा-पुरी धौली एक्सप्रेस
- हावड़ा-भुवनेश्वर जन शताब्दी
- महिमा गोसाईं एक्सप्रेस
23 को रद्द रहेंगी डाउन की ये ट्रेनें
- कोणार्क एक्सप्रेस
- बेंगलुरु- गुवाहाटी एक्सप्रेस
- हैदराबाद-शालीमार ईस्ट कोस्ट
- फलकनुमा एक्सप्रेस
- हावड़ा हमसफर एक्सप्रेस
- मालदा टाउन – आनंद विहार टर्मिनल
- बेंगलुरु हावड़ा एसएफ एक्सप्रेस
24 को रद्द रहेंगी डाउन की ये ट्रेनें
- भुवनेश्वर-ब्रह्मपुर स्पेशल
- पुरी जयनगर एक्सप्रेस
- पुरी-अहमदाबाद एक्सप्रेस
- पुरी-हटिया तपस्विनी एक्सप्रेस
- उत्कल एक्सप्रेस
- पुरुषोत्तम एक्सप्रेस
- पुरी शालीमार सुपरफास्ट एक्सप्रेस
- भुवनेश्वर जन शताब्दी एक्सप्रेस
- पुरी-हावड़ा शताब्दी एक्सप्रेस
- विशाखापट्टनम- ब्रह्मपुर एक्सप्रेस
- पुरी-राउरकेला वंदे भारत एक्सप्रेस
25 को रद्द रहेंगी ये डाउन ट्रेनें
- भुवनेश्वर-नई दिल्ली तेजस राजधानी
- पुरी राउरकेला एक्सप्रेस
- पुरी -हजरत निजामुद्दीन स्पेशल
- पुरी राउरकेला वंदे भारत एक्सप्रेस
- पुरी-हावड़ा शताब्दी एक्सप्रेस
Also Read
झारखंड में आज से दिखेगा डाना का असर, IMD ने जारी किया ऑरेंज अलर्ट
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Mithilesh Jha
मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 32 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




