जिले में 4 माह में 381 केस, जुलाई के 25 दिन में हो गये 1,278

Updated at :26 Jul 2020 5:49 AM
विज्ञापन
जिले में 4 माह में 381 केस, जुलाई के 25 दिन में हो गये 1,278

झारखंड समेत पूर्वी सिंहभूम में कोरोना वायरस संक्रमितों की संख्या बढ़ती जा रही है. जून महीने तक वायरस की गति धीमी थी. जुलाई माह आते ही संक्रमण की रफ्तार भी तेजी से बढ़ रही है. स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार 30 जून को राज्य में कुल संक्रमितों की संख्या 2,430, पूर्वी सिंहभूम में 381 थी, जबकि 25 जुलाई तक झारखंड में कुल संक्रमितों की संख्या 7,886, पूर्वी सिंहभूम में 1278 हो गयी. स्वस्थ होने की दर भी जुलाई में घट गयी है. जून में जहां करीब 75 फीसदी स्वस्थ होने की दर थी, वह जुलाई में घटकर करीब 44 फीसदी रह गयी है.

विज्ञापन

जमशेदपुर/रांची: झारखंड समेत पूर्वी सिंहभूम में कोरोना वायरस संक्रमितों की संख्या बढ़ती जा रही है. जून महीने तक वायरस की गति धीमी थी. जुलाई माह आते ही संक्रमण की रफ्तार भी तेजी से बढ़ रही है. स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार 30 जून को राज्य में कुल संक्रमितों की संख्या 2,430, पूर्वी सिंहभूम में 381 थी, जबकि 25 जुलाई तक झारखंड में कुल संक्रमितों की संख्या 7,886, पूर्वी सिंहभूम में 1278 हो गयी. स्वस्थ होने की दर भी जुलाई में घट गयी है. जून में जहां करीब 75 फीसदी स्वस्थ होने की दर थी, वह जुलाई में घटकर करीब 44 फीसदी रह गयी है.

विशेषज्ञोंं की मानें, तो कोरोना संक्रमण की यही रफ्तार रही, तो अगस्त तक राज्य में एक्टिव केस की संख्या 10,000 पार कर जायेगी. उनका कहना है कि इससे बचाव के लिए सोशल डिस्टैंसिंग का पालन हो और मास्क का प्रयोग लोग अनिवार्य रूप से करें.

लक्षणवाले संक्रमितों की संख्या बढ़ेगी : कोरोना संक्रमिताें की संख्या जिस गति बढ़ रही है, उसमें एसिम्टोमैटिक (बिना लक्षणवाले) के साथ-साथ सिम्टम (लक्षणवाले) लेकर आनेवालों की संख्या बढ़ जायेगी. बुखार और गले में समस्या के साथ अन्य लक्षण भी दिखायी देने लगेंगे. रिम्स टास्क फोर्स के डॉक्टर भी मानने लगे हैं कि पहले सिर्फ बिना लक्षणवाले संक्रमित ही कोविड अस्पताल में भर्ती होते थे, लेकिन अब लक्षण लेकर आनेवालों की संख्या बढ़ रही है.

बिना लक्षणवालों में भी कुछ दिन बाद लक्षण सामने आने लगे हैं. कोरोना का खतरा सबसे ज्यादा गंभीर बीमारीवालों को है. रिम्स आइसीयू इंचार्ज डॉ प्रदीप भट्टाचार्य ने बताया कि आइसीयू में जितने लोगों को अभी तक वेंटिलेटर पर रखना पड़ा है, वह सभी किसी न किसी गंभीर बीमारी से पहले से पीड़ित थे.

25 दिन में 3.31 फीसदी की दर से बढ़े संक्रमित

राज्य में जुलाई माह के 25 दिनों में 1,13,420 संक्रमितों की जांच हुई है, जिसमें से 3,672 कोरोना संक्रमित पाये गये हैं. यानी 3.34 फीसदी की दर से कोरोना संक्रमित बढ़े हैं. 30 जून को राज्य में 1,39,991 लोगों की जांच हुई थी. वहीं 25 जुलाई तक राज्य में 2,53,411 लोगों की जांच हो गयी है. इससे यह भी साफ है कि जुलाई में जांच की संख्या भी बढ़ी है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola