Jsca b division: हिना एलायड की टीम ने जमशेदपुर ब्लूज को 54 रन से हराया
Author Nesar ahamad
Updated:
विज्ञापन

जमशेदपुर. जेएससीए बी डिवीजन टी-20 लीग के एक मैच में हिना एलायड की टीम ने जमशेदपुर ब्लूज को 54 रन से पराजित किया.
विज्ञापन
जमशेदपुर. जेएससीए बी डिवीजन टी-20 लीग के एक मैच में हिना एलायड की टीम ने जमशेदपुर ब्लूज को 54 रन से पराजित किया. टेल्को ग्राउंड में मंगलवार को खेले गये इस मैच में हिना एलायड की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में चार विकेट पर 125 रन बनाए. मो शाहिद अंसारी ने 48 व राजीव रंजन यादव ने 20 रनों का योगदान दिया. जमशेदपुर ब्लूज के दुर्गा प्रसाद मुर्मू व दीप पॉल को एक-एक विकेट मिला. जवाब में जमशेदपुर ब्लूज की टीम 15.1 ओवर में दस विकेट पर 71 रन ही बना सकी. मूलचंद ने चार व तंजिल-उल-हक ने दो विकेट लिये. मूलचंद शाह प्लेयर ऑफ द मैच बने.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










