Jamshedpur News : टाटा मैजिक से 26 पेटी अवैध शराब बरामद, चालक और खलासी गिरफ्तार

जमशेदपुर के मुसाबनी में पुलिस ने टाटा मैजिक से 26 पेटी अवैध शराब बरामद की है। इस मामले में चालक और खलासी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।
Jamshedpur News : मुसाबनी थाना क्षेत्र में पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर देर रात चलाये गये सघन चेकिंग अभियान में अवैध शराब की एक बड़ी खेप जब्त की है. पुलिस ने एक टाटा मैजिक वाहन से 26 पेटी शराब बरामद किया है. पुलिस ने मौके से गाड़ी के चालक और खलासी को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार होने वालों में जानूम सिंह उर्फ सुंडी और सोमा पूर्ति शामिल है. दोनों डुमरिया का रहनेवाला है. पुलिस ने पूछताछ करने के बाद दोनों को जेल भेज दिया. उक्त जानकारी ग्रामीण एसपी शुभम खंडेलवाल ने संवाददाता सम्मेलन में दी.ग्रामीण एसपी ने बताया कि मुसाबनी पुलिस को सूचना मिली थी कि मुसाबनी के पारुलिया में एक शराब की बड़ी खेप आ रही है. जिसे आसपास के दुकानों में खपाने की योजना है. सूचना मिलने के बाद पुलिस ने मुसाबनी-जादूगोड़ा मुख्य मार्ग स्थित एचसीएल कंपनी के प्रशिक्षण भवन के समीप सघन वाहन जांच अभियान चलाया. इसी दौरान बुधवार की मध्य रात्रि में एक लाल रंग की टाटा मैजिक गाड़ी को पुलिस ने रोका. वाहन की तलाशी लेने पर भारी मात्रा में शराब मिली. पूछताछ में चालक ने बताया कि वे लोग जादूगोड़ा के माटीगोड़ा स्थित शराब दुकान से शराब की बोतलों को लेकर निकले थे. जिसे पारुलिया के रहनेवाले बुधराम बेसरा के घर ले जा रहे थे. शराब को अलग-अलग जगहों पर बेचने की योजना थी. पुलिस ने बताया कि जब्त टाटा मैजिक गाड़ी भी बुधराम बेसरा की ही बतायी जा रही है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में
By राजेश कुमार
राजेश कुमार सिंह, 19 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में कार्य कर रहे है. कटिहार जिला के मनिहारी अनुमंडल से प्रिंट के साथ डिजिटल में तीन वर्षों से कार्य कर रहे हैं. राजनीति, समाजिक क्षेत्र में गहरी रूचि रखते हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










