Jsca b divisiont20 : श्रेष्ठ चौहान का हरफनमौला प्रदर्शन, जेसीसी 33 रन से जीता

Updated:
विज्ञापन
Jsca b divisiont20 : श्रेष्ठ चौहान का हरफनमौला प्रदर्शन, जेसीसी 33 रन से जीता

जमशेदपुर. श्रेष्ठ चौहान (5 विकेट व 31 रन) के ऑलराउंड प्रदर्शन से जमशेदपुर क्रिकेट क्लब (जेसीसी) की टीम ने जुगसलाई सीसी को 33 रन से हराया.

विज्ञापन

जमशेदपुर. श्रेष्ठ चौहान (5 विकेट व 31 रन) के ऑलराउंड प्रदर्शन से जमशेदपुर क्रिकेट क्लब (जेसीसी) की टीम ने जुगसलाई सीसी को 33 रन से हराया. को-ऑपरेटिव कॉलेज ग्राउंड में खेले गये जेएससीए बी डिवीजन टी-20 लीग के इस मैच में जमशेदपुर क्रिकेट क्लब की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में छह विकेट पर 158 रन बनाए. समर चौधरी ने 54, श्रेष्ठ चौहान ने 31 रनों की पारी खेली. अंशित शौर्य व आयुष राज ने दो-दो विकेट लिये. जवाब में जुगसलाई क्रिकेट क्लब की टीम 18.5 ओवर में 124 रन पर सिमट गयी. स्नेहिल राज ने 31 व अर्णव सिंह ने 28 रनों की पारी खेली. जमशेदपुर सीसी की ओर से श्रेष्ठ चौहान ने घातक गेंदबाजी करते हुए 16/5 विकेट लिये, जयकांत समोटा ने दो विकेट चटकाये. श्रेष्ठ चौहान प्लेयर ऑफ द मैच बने.

विज्ञापन
Nesar Ahamad

लेखक के बारे में

By Nesar Ahamad

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola