Jamshedpur News : गोलमुरी : परिवार गया था गांव, लौटा तो कमरे की हालत देख रह गया दंग
Edited by RAJESH SINGH
Updated:
विज्ञापन
जमशेदपुर (फाइल फोटो)
Jamshedpur News : गोलमुरी थानांतर्गत नामदा बस्ती के रहने वाले नितेश कुमार के घर का ताला तोड़ कर अज्ञात चोरों ने साने-चांदी के गहने समेत कई अन्य सामान की चोरी कर ली.
विज्ञापन
Jamshedpur News :
गोलमुरी थानांतर्गत नामदा बस्ती के रहने वाले नितेश कुमार के घर का ताला तोड़ कर अज्ञात चोरों ने साने-चांदी के गहने समेत कई अन्य सामान की चोरी कर ली. नितेश ने इस मामले में गाेलमुरी थाना में अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कराया है. मामला आठ से 11 मई 2026 के बीच का है. नितेश कुमार ने बताया कि वह आठ मई को काम से अपने गांव बिहार चले गये थे. 11 मई को जब वह अपने घर वापस लौटे तो देखा कि उनके कमरे में रखी अलमारी खुली है और उसमें रखे सोने-चांदी के गहने समेत घर के अन्य कई सामान गायब हैं. उसके बाद उन्होंने इसकी जानकारी गोलमुरी पुलिस को दी. जिसके बाद गोलमुरी पुलिस ने मौके पर पहुंच कर मामले की छानबीन शुरू की. इस दौरान पुलिस को पता चला कि नितेश कुमार अलमारी लॉक करने के बाद चाबी कमरे में टेबल पर ही रख दिये थे. इस वजह से चोर ने आराम से चाबी से अलमारी खोलकर गहने की चोरी कर ली. पुलिस आसपास के सीसीटीवी फुटेज को खंगाल रही है.प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










