Jamshedpur News : कांग्रेस : प्रमोद मिश्रा साकची व विनोद यादव सीतारामडेरा मंडल के अध्यक्ष बने

Updated at : 12 May 2025 1:01 AM (IST)
विज्ञापन
jamshedpur

जमशेदपुर (फाइल फोटो)

Jamshedpur News : संगठन सृजन 2025 अभियान के तहत रविवार को साकची प्रखंड कांग्रेस की बैठक में साकची मंडल से प्रमोद मिश्रा और सीतारामडेरा मंडल से विनोद यादव को सर्वसम्मति से मंडल अध्यक्ष चुना गया.

विज्ञापन

पर्यवेक्षक की मौजूदगी में साकची प्रखंड में दो उपाध्यक्ष व नौ महामंत्री चुने गये

सीतारामडेरा मंडल महिला मोर्चा के अध्यक्ष का भी हुआ चयन

Jamshedpur News :

संगठन सृजन 2025 अभियान के तहत रविवार को साकची प्रखंड कांग्रेस की बैठक में साकची मंडल से प्रमोद मिश्रा और सीतारामडेरा मंडल से विनोद यादव को सर्वसम्मति से मंडल अध्यक्ष चुना गया. वहीं, महिला मोर्चा की अध्यक्ष के रूप में सुनीता ओझा का चयन हुआ. साकची प्रखंड में उपाध्यक्ष पद पर दीपक दास और पंचू राम को चुना गया.

सीतारामडेरा मंडल में मोहन यादव और गंगा प्रसाद का चयन हुआ, जबकि महामंत्री पद पर रामदास मेहता, अखिलेश कुमार, ललन यादव, रामवृक्ष यादव, आरके वर्मा, रमण कुमार, मुकेश कुमार समेत अन्य का चयन किया गया. यह चुनाव साकची प्रखंड पर्यवेक्षक राकेश कुमार तिवारी की उपस्थिति में संपन्न हुआ. चयनित पदाधिकारियों को अंगवस्त्र पहनाकर सम्मानित किया गया. इस मौके पर प्रदेश महामंत्री परविंदर सिंह, साकची प्रखंड अध्यक्ष धर्मा राव, प्रभात रंजन श्रीवास्तव व अन्य नेता उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
RAJESH SINGH

लेखक के बारे में

By RAJESH SINGH

RAJESH SINGH is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola