ePaper

प्रभात खबर का असर : जमशेद को बाल संरक्षण आयोग दिलायेगा न्याय

Updated at : 19 Nov 2023 10:01 AM (IST)
विज्ञापन
प्रभात खबर का असर : जमशेद को बाल संरक्षण आयोग दिलायेगा न्याय

जमशेद की मां के साथ कई बार गलत हुआ. उसने अबतक चार बच्चे को जन्म दिया. लेकिन तीन बच्चे कहां गये, इसका अबतक पता नहीं चल सका है.

विज्ञापन

जमशेदपुर : मानगो जवाहरनगर की महिला और उसके नवजात बेटे जमशेद (काल्पनिक नाम) को न्याय दिलाने के लिए झारखंड बाल संरक्षण आयोग सामने आया है. आयोग ने इसकी जांच शुरू कर दी है. आयोग के सदस्य सुनील कुमार 20 नवंबर को जांच करने शहर आयेंगे. इधर, नवजात जमशेद की फिलहाल चाइल्ड लाइन में देखभाल की जा रही है. लेकिन यह कब तक चलेगा, यह सवाल उसके मस्तिस्क में घूम रहा है.

उसे इस बात की भी चिंता है कि उसे जन्म देने वाली मां के साथ समाज के लोगों ने जो गलत किया है, क्या उसे इंसाफ मिल पायेगा? लौहनगरी को अनेकता में एकता का शहर कहा जाता है. जहां हर समुदाय के लोग आपस में मिलकर एक-दूसरे का सहारा बनते हैं. लेकिन जमशेद और उसकी मां का सहारा कोई नहीं बन रहा है. न ही शासन और न ही प्रशासन. जमशेद की मां के साथ कई बार गलत हुआ. उसने अबतक चार बच्चे को जन्म दिया. लेकिन तीन बच्चे कहां गये, इसका अबतक पता नहीं चल सका है. और न ही उसकी मजबूरी का फायदा उठाने वालों का ही पुलिस और प्रशासन पता लगा पाया है.

Also Read: जमशेदपुर : सीतारामडेरा चर्च में 17 से 19 नवंबर तक होगा ”आशीष महोत्सव”

जमशेद और उसकी मां के मामले को आयोग ने संज्ञान में लिया है. इसकी जांच की जायेगी. आगामी 20 नवंबर को आयोग की टीम शहर पहुंचकर मामले की जांच करेगी. दोषी के खिलाफ कार्रवाई की जायेगी.

– काजल यादव, चेयरमैन, झारखंड बाल संरक्षण आयोग

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola