Jamshedpur News : उलीडीह : टैंकर के पीछे टकरायी कार, फंसकर दो किमी तक घसीटती रही
Author Rajesh singh
Updated:
विज्ञापन
mshedpur News : उलीडीह थाना अंतर्गत एनएच-33 पर रविवार तड़के तेज रफ्तार कार ने टैंकर में पीछे से जोरदार टक्कर मार दी. टक्कर लगने पर कार का बोनट टैंकर के बंफर में फंस गया.
विज्ञापन
डिमना चौक पर लोगों ने टैंकर को रोका, चालक हुआ फरार
हादसे में कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त, चालक को लगी हल्की चोट
Jamshedpur News :
उलीडीह थाना अंतर्गत एनएच-33 पर रविवार तड़के तेज रफ्तार कार ने टैंकर में पीछे से जोरदार टक्कर मार दी. टक्कर लगने पर कार का बोनट टैंकर के बंफर में फंस गया. हादसे में कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गयी. टक्कर के बाद चालक टैंकर को भगाता रहा. टैंकर में फंसकर कार करीब दो किलोमीटर तक घसीटती रही. डिमना चौक के पास लोगों ने टैंकर को रोका. नजारा देख चालक टैंकर को रोक कर फरार हो गया. घटना रविवार तड़के चार बजे की है. सूचना मिलने पर उलीडीह थाना की पुलिस पहुंची. हादसे में कार चालक को हल्की चोट लगी है. पुलिस ने दोनों वाहन को जब्त कर लिया है.आपके शहर में
विज्ञापन
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन