चेस : आशा और हिमांशु बने चैंपियन

जमशेदपुर. बिष्टुपुर स्थित एलआइइ स्पोर्ट्स क्लब में आयोजित दो दिवसीय एलआइसी डिवीजनल चेस टूर्नामेंट मंगलवार को संपन्न हो गया.
जमशेदपुर. बिष्टुपुर स्थित एलआइइ स्पोर्ट्स क्लब में आयोजित दो दिवसीय एलआइसी डिवीजनल चेस टूर्नामेंट मंगलवार को संपन्न हो गया. पुरुष वर्ग में हिमांशु बी चक्रवर्ती विजेता, अशोक दास उपविजेता और महेंद्र साहू तीसरे स्थान पर रहे. महिला वर्ग में आशा कुमारी चैंपियन बनी. अनुप्रिया दूसरे व रश्मि को तीसरा स्थान मिला. पुरस्कार वितरण समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में अभिजीत भट्टाचार्य (मार्केटिंग मैनेजर) व विशिष्ठ अतिथि के रूप में कन्हाई हांसदा (मैनेजर पसर्नल), जी रवि शंक, धर्मवीर प्रसाद वाल्मिकी, चंदन कुमार प्रसाद व अन्य लोग मौजूद थे. पुरुष वर्ग में चार राउंड व महिला वर्ग में तीन राउंड के मुकाबले के बाद विजेता घोषित किया गया.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




