Jamshedpur News : केंद्र सरकार का बजट गरीबों को राहत देनेवाला नहीं : संयुक्त वाम मोर्चा
Updated at : 20 Feb 2025 7:47 PM (IST)
विज्ञापन

Jamshedpur News : केंद्र सरकार का बजट पूर्ण रूप से पूंजीपतियों, बड़े औद्योगिक घराने को लाभ पहुंचाने वाला और गरीबों को राहत नहीं देनेवाला बजट है.
विज्ञापन
Jamshedpur News :
केंद्र सरकार का बजट पूर्ण रूप से पूंजीपतियों, बड़े औद्योगिक घराने को लाभ पहुंचाने वाला और गरीबों को राहत नहीं देनेवाला बजट है. साकची सीपीआई कार्यालय में “संयुक्त वाम मोर्चा ” की ओर से आयोजित प्रेसवार्ता को संबोधित करते हुए सीपीआई के जिला सचिव कॉमरेड अंबुज ठाकुर, अध्यक्ष कॉम आरएस राय, राज्य कार्यकारिणी सदस्य हीरा अरकने, जिला सचिव केपी सिंह, गुप्तेश्वर सिंह, जेके मजूमदार ने कही. वक्ताओं ने कहा कि वामपंथी पार्टियों का मानना है कि इस बजट में न तो मजदूरों के न्यूनतम वेतन, न किसानों की एमएसपी की मांग पूरी की गयी. मनरेगा के फंड में भी बढ़ोतरी नहीं की गयी. शिक्षा-चिकित्सा में फंड का पर्याप्त आवंटन नहीं किया गया. रोजगार बढ़ाने के लिए कोई सार्थक पहल नहीं की गयी. वामपंथी पार्टियां उपरोक्त मांगों एवं प्रस्तावों को पेश किये गये बजट में जोड़ें जाने के लिए 14 से 20 फरवरी 2025 तक पूरे देश में जनसंपर्क अभियान चला रही है. आम आदमियों को राहत तब मिलती जब खाद्य पदार्थों, पेट्रोलियम पदार्थों, शिक्षा-चिकित्सा खर्च, बेरोजगारी दूर करने के लिए सरकारी संस्थानों में खाली स्थानों पर नियुक्ति, किसानों के उपज पर एमएसपी देने से मिलता है. इस मौके पर निगमानंद पाल, हुसैन अंसारी और मनोज कुमार भी मौजूद थे.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




