Jamshedpur News : डिमना लेक के पास खाई में गिरी कार-टेंपो सात जख्मी

Updated at : 11 Mar 2025 1:06 AM (IST)
विज्ञापन
Jamshedpur News : डिमना लेक के पास खाई में गिरी कार-टेंपो सात जख्मी

Jamshedpur News : बोड़ाम थाना क्षेत्र के अलकतरा फैक्ट्री के पास कार और टेंपो में टक्कर होने के बाद दोनों वाहन करीब 40 फीट गहरे खाई में गिर गये. जिससे टेंपो पर सवार सात लोग गंभीर रूप से जख्मी हाे गये.

विज्ञापन

कार सवार दो लोगों को भी लगी हल्की चोट

Jamshedpur News :

बोड़ाम थाना क्षेत्र के अलकतरा फैक्ट्री के पास कार और टेंपो में टक्कर होने के बाद दोनों वाहन करीब 40 फीट गहरे खाई में गिर गये. जिससे टेंपो पर सवार सात लोग गंभीर रूप से जख्मी हाे गये. सभी को इलाज के लिए एमजीएम अस्पताल लाया गया. जहां सभी का इलाज किया गया. घायल होने वालों में पुष्पा गोप (35), मानकी गोप (4), अंजली गोप (25), सेफाल (16), करण (5), खाको गोप (40), गीता गोप (45) शामिल हैं.

घटना सोमवार दोपहर की है. घटना के संबंध में मिली जानकारी के अनुसार टेंपो पर सवार होकर गीता गोप अपने परिवार के साथ जमशेदपुर के सोनारी की ओर जा रही थीं. वहीं विपरित दिशा से एक कार आ रही थी. उसी दौरान टेंपो और कार में टक्कर हो गयी. टक्कर होने के बाद दोनों वाहन खाई में जा गिरे. घटना के बाद टेंपो पर सवार लोग जोर-जोर से चीखने लगे. लोगों की चीख सुन कर उस रास्ते से गुजर रहे कई लोग मदद के लिए खाई में उतरे. उसके बाद सभी घायलों को बाहर निकाल कर उसे इलाज के लिए एमजीएम अस्पताल लेकर गये. वहीं सूचना मिलने के बाद बोड़ाम पुलिस भी मौके पर पहुंची और मामले की जांच में जुट गयी. पुलिस भी कुछ घायलों को लेकर एमजीएम अस्पताल पहुंची. दुर्घटना में कार सवार दो युवकों को भी चोट लगी है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
RAJESH SINGH

लेखक के बारे में

By RAJESH SINGH

RAJESH SINGH is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola