ePaper

Jamshedpur News : जुगसलाई में प्लास्टिक के खिलाफ चला अभियान, कई पर लगा जुर्माना

Updated at : 08 Jan 2026 1:22 AM (IST)
विज्ञापन
jamshedpur

जमशेदपुर (फाइल फोटो)

जुगसलाई नगर परिषद इनफोर्समेंट टीम द्वारा स्टेशन रोड, चौक बाजार, धर्मशाला रोड, जुगसलाई फाटक चौक एवं अन्य क्षेत्र में प्रतिबंधित सिंगल यूज़ प्लास्टिक का उपयोग या बिक्री, सड़क का अतिक्रमण और गंदगी फैलाने वालों के खिलाफ अभियान चलाया गया.

विज्ञापन

10 किलो प्रतिबंधित प्लास्टिक जब्त

Jamshedpur News :

जुगसलाई नगर परिषद इनफोर्समेंट टीम द्वारा स्टेशन रोड, चौक बाजार, धर्मशाला रोड, जुगसलाई फाटक चौक एवं अन्य क्षेत्र में प्रतिबंधित सिंगल यूज़ प्लास्टिक का उपयोग या बिक्री, सड़क का अतिक्रमण और गंदगी फैलाने वालों के खिलाफ अभियान चलाया गया. इस दौरान 2300 रुपये जुर्माना वसूला गया. साथ ही दुकानदारों से लगभग 10 किलोग्राम प्रतिबंधित सिंगल यूज प्लास्टिक जब्त किया गया. इस दौरान दुकानदारों को चेतावनी दी गयी कि अपने दुकानों के सामानों को नाली के ऊपर व सड़क पर रख कर अतिक्रमण ना करें.

साथ ही दुकानदारों, ग्राहकों एवं राहगीरों से वाहनों को सड़क के दोनों ओर बनी पीली लाइन से बाहर खड़ी करने की चेतावनी दी. साथ ही कूड़ा डस्टबिन में ही डालने को कहा. मौके पर नगर प्रबंधक राजेंद्र कुमार, कनीय अभियंता अजीत कुमार, प्रणव मंडल, राजस्व निरीक्षक राहुल कुमार दस, उमेश प्रजापति, स्पैरो सॉफ्टेक प्राइवेट लिमिटेड से टीम लीडर बुद्धेश्वर मंडल, टैक्स कलेक्टर लाल बाबू, गृह रक्षक संतोष कुमार यादव सहित कार्यालय के अन्य कर्मी मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
RAJESH SINGH

लेखक के बारे में

By RAJESH SINGH

RAJESH SINGH is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola