Jamshedpur News : बर्मामांइस : कंपनी के टूटे क्वार्टर से ईंट निकालने के दौरान छज्जा गिरा, एक मजदूर की मौत

Updated at : 11 May 2025 8:30 PM (IST)
विज्ञापन
jamshedpur

जमशेदपुर (फाइल फोटो)

Jamshedpur News : बर्मामाइंस थाना क्षेत्र के सिदो-कान्हू बस्ती स्थित कंपनी के खाली कराये गये कंडम क्वार्टर का छज्जा गिरने से एक मजदूर की मौत हो गयी. मजदूर का नाम मो. मुन्ना है.

विज्ञापन

हादसे में कई मजदूर घायल, लोगों ने की मुआवजा देने की मांग

Jamshedpur News :

बर्मामाइंस थाना क्षेत्र के सिदो-कान्हू बस्ती स्थित कंपनी के खाली कराये गये कंडम क्वार्टर का छज्जा गिरने से एक मजदूर की मौत हो गयी. मजदूर का नाम मो. मुन्ना है. वहीं घटना में शाजिया परवीन, बबन, लड्डन और आफताब जख्मी हो गये हैं. घटना रविवार दोपहर करीब 12.30 बजे की है. घटना के संबंध में मिली जानकारी के अनुसार बर्मामांइस में तोड़े गये क्वार्टर से मलवा हटाने और ईंट निकालने के लिए ठेकेदारों द्वारा मजूदरों को लगाया गया है. इसके लिए उन लोगों को हर दिन 500 रुपये दिया जाता है. रविवार को मो. मुन्ना, उसकी पत्नी शाजिया परवीन, बबन, लड्डन आफताब समेत कई मजदूर ईंट निकालने का काम कर रहे थे. उसी दौरान क्वार्टर के छज्जा का एक हिस्सा उन लोगों के उपर ही गिर गया. जिससे मो. मुन्ना समेत कई लोग जख्मी हो गये. घटना के बाद आसपास के लोगों ने हंगामा मचाना शुरू कर दिया. लोगों का आरोप था कि ठेकेदार किसी भी सुरक्षा मानक का पालन नहीं करता है. वहीं घटना की जानकारी मिलने के बाद बर्मामाइंस थाना प्रभारी दिलीप यादव मौके पर पहुंचे. उसके बाद सभी घायलों को इलाज के लिए एमजीएम अस्पताल ले गये. जहां डॉक्टर ने मो. मुन्ना को मृत घोषित कर दिया.

पोपट ठेकेदार की देखरेख में काम कर रहे थे मजदूर

मजदूरों ने बताया कि उन लोगों को पोपट नामक ठेकेदार काम पर रखा है. उन लोगों का काम टूटे क्वार्टर से ईंट निकालना और उसे सजाकर अलग रखना है. इसके बदले में वह उन लोगों को हर दिन पांच सौ रुपये देता है. घटना के बाद आसपास के लोगों ने मुआवजा की मांग की है. लोगों ने पुलिस को बताया कि मरने वाला गरीब परिवार का है. मृतक के आश्रित को मुआवजा मिले और घायल का उचित इलाज कराया जाये.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
RAJESH SINGH

लेखक के बारे में

By RAJESH SINGH

RAJESH SINGH is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola