Jamshedpur News : शहीदी दिवस पर गुरुद्वारा साहिब सोनारी में रक्तदान शिविर, 42 यूनिट संग्रह

Edited by RAJESH SINGH
Updated:
विज्ञापन

जमशेदपुर (फाइल फोटो)

Jamshedpur News : शहीद-ए-आजम सरदार भगत सिंह, सुखदेव और राजगुरु के शहीदी दिवस के अवसर पर जमशेदपुर के सोनारी स्थित गुरुद्वारा साहिब में एक रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया.

विज्ञापन

झारखंड मुक्ति मोर्चा के केंद्रीय प्रवक्ता कुणाल षाड़ंगी ने 87वीं बार किया रक्तदान

Jamshedpur News :

शहीद-ए-आजम सरदार भगत सिंह, सुखदेव और राजगुरु के शहीदी दिवस के अवसर पर जमशेदपुर के सोनारी स्थित गुरुद्वारा साहिब में एक रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया. गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी, सोनारी द्वारा आयोजित इस शिविर में समाज के युवाओं और संगत ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया. यह मानवीय कार्य ””ब्लड वॉरियर्स”” के तकनीकी सहयोग और सिख नौजवान सभा, सोनारी के सक्रिय सामंजस्य से संपन्न हुआ.

कुणाल षाड़ंगी ने 87वीं बार किया रक्तदान

शिविर के दौरान झारखंड मुक्ति मोर्चा के केंद्रीय प्रवक्ता एवं पूर्व विधायक कुणाल षाड़ंगी ने 87वीं बार रक्तदान किया. इसके लिए गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी सोनारी ने उन्हें विशेष रूप से सम्मानित किया. गुरु साहिब की कृपा और संगत के सेवा भाव के फलस्वरूप शिविर में कुल 42 यूनिट रक्त एकत्र किये गये. सफल आयोजन के लिए गुरुद्वारा साहिब सोनारी के प्रधान सरदार बलबीर सिंह एवं महासचिव सरदार गुरदयाल सिंह को ब्लड वॉरियर्स और सिख नौजवान सभा द्वारा सम्मानित किया गया.

विज्ञापन
RAJESH SINGH

लेखक के बारे में

By RAJESH SINGH

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola